Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमेठी पिकनिक मनाने आते हैं राहुल, स्मृति : गायत्री प्रजापति

    By Ashish MishraEdited By:
    Updated: Fri, 22 Apr 2016 12:51 PM (IST)

    अखिलेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति अपने कारनामों से आए दिन सुखिऱ्यों में रहते हैं। चाहे वह अवैध उत्खनन को लेकर हो या फिर पत्रकार को जलाकर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ। अखिलेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति अपने कारनामों से आए दिन सुखिऱ्यों में रहते हैं। चाहे वह अवैध उत्खनन को लेकर हो या फिर पत्रकार को जलाकर मारने का मुद्दा। लेकिन चुनावी साल में इस बार उनके निशाने पर हैं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। गायत्री प्रसाद प्रजापति ने अपने नये बयान में कहा कि दोनों पिकनिक मनाने अमेठी आते हैं।

    प्रजापति यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा, 'वे लोग विकास के नाम पर सिर्फ कोरे वादे करते हैं. दोनों का काम जनता को बरगलाना है। उनकी नजर में विकास का काम केवल वादे करना है।संयोग से गायत्री प्रजापति का बयान ऐसे वक्त आया है जब राहुल गांधी अमेठी के दौरे पर थे। अपने प्रवास के दूसरे दिन राहुल गांधी अमेठी स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और पार्टी नेताओं के साथ मुलाकात की।

    अमेठी विधायक ने कहा कि दोनों राजनेताओं ने अमेठी को पिकनिक स्पॉट बना लिया है। हर महीने यहां आना. सैर-सपाटे करना और जनता को उल्टे-सीधे वादे कर फिर वापस लौट जाना। जनता की समस्याओं पर उनका बिल्कुल ही ध्यान नहीं रहता।प्रजापति ने स्मृति ईरानी से पूछा कि उन्होंने किसके खेत में नल लगवाया है। अभी कुछ दिन पूर्व दलित की बस्ती में आग लग गयी थी. क्या उनको दुख-दर्द नहीं पूछना चाहिए? राहुल गांधी अमेठी में आकर पिकनिक मना रहें हैं। क्या उन्हें वहां नहीं जाना चाहिए दोनों नेता अंबेडकर के नाम पर रैली निकाल कर लोगों क्या दिखाना चाहते हैं।