विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस को राजबब्बर के रूप में मिला मजबूत विकल्प, खुशियां

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Tue, 12 Jul 2016 11:21 PM (IST)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज कांग्रेस ने अहम घोषणा की। उसने फिलम से राजनीति में उतरे राज बब्बर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बना दिया है।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राजबब्बर को पाकर कांग्रेसी उत्साहित हैं।प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आज शाम खुशी का माहौल दिखा। अब शीघ्र ही कांग्रेस के सीएम का भी कोई न कोई चेहरा सामने आने को लेकर अटकलें शुरू हो गईं हैं। पार्टी नेताओं ने हाईकमान के फैसले की सराहना की औकर कहा कि अब कांग्रेस प्रदेश में मजबूत विकल्प देने में कामयाब होगी।

राज बब्बर से संबंधित अन्य समाचार यहां पढ़े

मायानगरी से राजनीति का सफर

बॉलीवुड में राज बब्बर को ऐसे अभिनेता के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से व्यावसायिक सिनेमा में दर्शकों के बीच पहचान बनायी। राज बब्बर का जन्म 23 जून 1952 को हुआ। वर्ष 1975 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से स्नातक करने के बाद अभिनेता बनने का सपना लिये वह मुंबई पहुंचे। राज बब्बर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म सौ दिन सास के से की। इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा लेकिन किस्मत का सितारा बीआर चोपड़ा की फिल्म इंसाफ का तराजू से वर्ष 1980 में चमका। कालांतर में उन्होंने अभिनेत्री स्मिता से शादी की। राज बब्बर ने अपने तीन दशक कैरियर में 250 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाने के बाद उन्होंने समाज सेवा के लिए राजनीति में प्रवेश किया। वह आज भी उसी जोश-ओ-जुनून के राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय है।

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें

बब्बर की ताजपोशी से उत्साहित कांग्रेसी

प्रदेश अध्यक्ष पद पर राजबब्बर की ताजपोशी से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं। पार्टी मुख्यालय में मिठाइयां बांटकर कांग्रेसियों ने खुशियां जतायी और अब सूबे की सत्ता पाने का दावा भी किया। राजबब्बर के अध्यक्ष बनने से सूबे में सपा-बसपा से त्रस्त मुस्लिमों में उम्मीद जगी है। युवाओं को नई राह मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा। सांसद प्रमोद तिवारी, अल्पसंख्यक विभाग के हाजी सिराज मेंहदी, उपाध्यक्ष युसूफ कुरैशी, मारूफ खां, सुबोध, विधायक दीपक सिंह व आराधना मिश्र, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन व पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी, वीरेंद्र मदान, द्विजेंद्र त्रिपाठी, अमरनाथ अग्रवाल और आरपी सिंह आदि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें