Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राम गोपाल के निशाने पर अमर सिंह, कहा - पार्टी में कोई मतभेद नहीं

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 16 Sep 2016 09:25 AM (IST)

    राम गोपाल ने मीडिया ने कहा कि पार्टी तथा सरकार में सब बिल्कुल दुरुस्त है। किसी को कुछ दिख भी रहा है तो कल पार्टी के मुखिया की अध्यक्षता में होने वाली ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ (वेब डेस्क)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ करीब 45 मिनट की गुप्त बैठक के बाद पार्टी से राज्यसभा सदस्य अमर सिंह पर निशाना साधा। बैठक के बाद प्रोफसर राम गोपाल ने मीडिया को संबोधित भी किया।

    राम गोपाल ने मीडिया ने कहा कि पार्टी तथा सरकार में सब बिल्कुल दुरुस्त है।

    सरकार तथा पार्टी के बीच कोई मतभेद नहीं : राम गोपाल

    पार्टी में अगर किसी को कुछ दिख भी रहा है तो कल पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में ठीक भी हो जाएगा। राम गोपाल ने कहा कि कुछ बाहरी लोग नेताजी की सरलता का लाभ उठाते हैं। अपने को मुलायमवादी कहने वाले यह लोग पार्टी की छवि को अक्सर दागदार करने में लगे रहते हैं।

    राम गोपाल बोले-अखिलेश यादव को लेकर हो गई हल्की सी चूक

    मीडिया के बाहरी व्यक्ति का नाम पूूछने पर उन्होंने कहा कि आप सभी लोग जानते हैं, उनका नाम। यह बाहरी लोग नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की सरलता का फायदा उठाते हैं। उन्होंने बेहद ही तल्ख लहजे में कहा कि शुरू से एक आदमी पार्टी को बर्बाद करने में आमादा है। बाहरी लोगों का पार्टी के हित सरोकार नहीं है। एक आदमी पार्टी को बर्बाद करने पर आमादा है। राम गोपाल यादव ने कहा जो व्यक्ति समाजवादी नहीं वो मुलायमवादी कैसे हो सकता है।

    मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश को हटा शिवपाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

    मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ आज की बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि अखिलेश ने आज उनसे बहुत बातें सुनी हैं। इसके बाद भी उनके चेहरे पर शिकन नहीं है। पार्टी तथा सरकार में सब बिल्कुल दुरूस्त है। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी कोई बात बिगडऩे वाली नहीं है।

    खबरें और भी

    अखिलेश बोले यह परिवार नहीं, सरकार का झगड़ा, नेता जी सब ठीक कर देंगे

    कल अखिलेश से पार्टी के मुलायम की बात होगी। उन्होंने यह जरूर कहा कि शिवपाल यादव को पार्टी का अध्यक्ष बनाने से पहले सीएम अखिलेश से भी पूछना चाहिए था। वह अपना त्यागपत्र सौंप देते।

    यह है अखिलेश और शिवपाल के बीच कलह की वजहें

    उनको पद से हटाने का निर्णय ठीक नहीं थी। सीएम के शिवपाल यादव से महत्वपूर्ण मंत्रालय वापस लेने के बारे में राम गोपाल ने कहा कि विभाग वापस करना मुख्यमंत्री का अधिकार होता है।