यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की हालत गंभीर
मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव (90) की तबीयत काफी खराब है। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। ...और पढ़ें

आजमगढ़ (जेएनएन)। मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव (90) की तबीयत काफी खराब है। उनके छोटे भाई डा. सुरेश यादव ने बताया कि उन्हें पीजीआइ लखनऊ में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है। इसके चलते कुछ दुन पहले डाक्टरों ने उनका आपरेशन किया था। उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।
फूलपुर तहसील के आंधीपुर गांव निवासी रामनरेश यादव 1977 में जनता दल की सरकार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद आठ सितंबर 2011 में मध्य प्रदेश के राज्यपाल बने और आठ सितंबर 2017 को कार्यकाल समाप्त हुआ।