विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जवाहरबाग सत्याग्रही रामवृक्ष जीवित, सपा सरकार की शहः साक्षी

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Thu, 09 Jun 2016 09:16 AM (IST)

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि जवाहरबाग का सत्याग्रही रामवृक्ष मरा नहीं जिंदा है। उसके ठिकाने पर छापेमारी के दौरान खतरनाक हथियारों का प्रयोग 2017 के चुनावों में किया जाना था। सपा सरकार ने रामवृक्ष को शह दे रखी थी।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने आज कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार का पर्याय है और मुसलमान आतंकवाद के। यह सही है कि हर मुसलमान आतंकी नहीं होता, लेकिन हर आतंकी मुसलमान क्यों होता यह बात उनकी समझ से बाहर है। मथुरा के जवाहरबाग कांड को लेकर कहा कि रामवृक्ष मरा नहीं जिंदा है। उसके ठिकाने पर छापेमारी के दौरान मिले खतरनाक हथियारों का प्रयोग 2017 के चुनावों में किया जाना था। प्रदेश की सपा सरकार ने रामवृक्ष को शह दे रखी थी। उन्होंने शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती पर भी निशाना साधा, उनको कांग्रेस का रजिस्टर्ड कार्यकर्ता बताया तो राहुल गांधी को पप्पू कहकर चुटकी भी ली।

बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान साक्षी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मथुरा मामले की सीबीआइ जांच के लिए कदम उठाएं। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।