Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रामवृक्ष मरा नहीं जिंदा है, जवाहरबाग में हुई 600 लोगों की मौत : वकील

    By Ashish MishraEdited By:
    Updated: Wed, 08 Jun 2016 02:01 PM (IST)

    मथुरा के जवाहरबाग कांड का आरोपी रामवृक्ष यादव जिंदा है। यह दावा रामवृक्ष यादव के वकील शशिकांत गौतम ने किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ। मथुरा के जवाहरबाग कांड का आरोपी रामवृक्ष यादव जिंदा है। यह दावा रामवृक्ष यादव के वकील शशिकांत गौतम ने किया है। वहीं गौतम का दावा है कि जवाहरबाग में फायरिंग के दौरान 600 लोगो की मौतें हुई हैं। लेकिन सवाल ये खड़ा होता है कि रामवृक्ष के वकील के दावों में कितनी सच्चाई है।

    टाइम्स ऑफ इंडिया में कल छपी खबर के मुताबिक वकील गौतम का दावा है कि रामवृक्ष यादव पुलिस मुठभेड़ में नहीं मारा गया, क्योंकि घायल अवस्था में उसे पुलिस लाइन में देखा गया था। उसके बाद से वह गायब हो गया। वकील शशिकांत गौतम ने यह भी कहा कि पुलिस ने उन्हें जानबूझ कर रामवृक्ष का शव दिखाने से इनकार कर दिया था।

    जबकि रामवृक्ष यादव की बेटी ने वकील तरोनी कुमार गौतम को फोन कर रामवृक्ष यादव के शव की शिनाख्त के लिए भेजा था। बता दें यूपी के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने ट्वीट कर मीडिया को जानकारी दी थी कि मथुरा कांड का मास्टरमाइंड रामवृक्ष यादव की मौत हो चुकी है। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी रामवृक्ष के मारे जाने का बयान जारी किया है। मथुरा कांड का खलनायक रामवृक्ष यादव के वकील का यह दावा अब चौंकाने के लिए काफी है। हालांकि इस दावे में कितनी सच्चाई है यह कहना बहुत ही मुश्किल है। लेकिन इतना जरूर तय है कि दो पुलिस अधिकारियों की शहादत और 19 लोगों की मौत के बाद भी इस रहस्यमयी कांड की कई परतें खुलना अभी बाकी है।

    वहीं दूसरी ओर पुलिस ने रामवृक्ष यादव के शव का अंतिम संस्कार करने से पहले उसका डीएनए टेस्ट कराने की भी जहमत नहीं उठाई इससे साफ पता चलता है कि पुलिस कहीं न कहीं कुछ छिपा रही है।

    खबरें और भी