विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिवपाल की घुड़की : कट सकते हैं 40 से ज्यादा विधायक-मंत्री के टिकट

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 05 Dec 2016 05:28 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 06:55 PM (IST)

शिवपाल सिंह यादव ने कहा अभी तक हमने 165 टिकट फाइनल कर दिये हैं, मौजूदा विधायकों के बारे में विचार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश की सत्ता पर एक बार फिर से काबिज होने की तैयारी में लगी समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के मूड में है। इसके लिए पार्टी मौजूदा मंत्री तथा विधायकों के टिकट काटने से भी पीछे नहीं हटेगी। इसका संकेत आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने दिया। प्रदेश सपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने पार्टी मुख्यालय पर नेताओं के साथ एक बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि अभी तक पार्टी ने 165 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। टिकटों से संबंधित प्रश्न पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अभी तक हमने 165 टिकट फाइनल कर दिये हैं, मौजूदा विधायकों के बारे में विचार चल रहा है। टिकट उसी को दिया जाएगा जो जिताऊ होगा और पार्टी के प्रति निष्ठावान होगा। टिकट वितरण कोर कमेटी की राय और सहमति से ही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारा जनाधार मजबूत है और 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता।

यह भी पढ़ें- सपा के टिकट बंटवारे में अंतिम भूमिका मेरी होगी : रामगोपाल यादव

शिवपाल ने संकेत दिया कि पार्टी अपने 40 से ज्यादा मौजूदा विधयाकों और मंत्रियों के टिकट काटने की तैयारी में है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 या 22 दिसंबर से होना है। इसके बाद ही समाजवादी पार्टी बाकी की सीटों पर भी अपने उम्मीद्वारों की घोषणा कर देगी। बताया जा रहा है कि पार्टी ने ातंरिक सर्वे करवाया है जिसके बाद लगभग 40 सिटिंग विधायकों के टिकट पर खतरा मंडरा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि इनमें से कुछ ऐसे मंत्री या विधायक हैं जो पाला बदलने की तैयारी में थे।

यह भी पढ़ें- मेरे पास है मंत्री से बड़ा पद, साइकिल कोई नहीं कर सकेगा पंचरः शिवपाल

एक सवाल के जवाब में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी उन्हीं नेताओं को चुनाव मैदान में उतारेगी जिनकी साफ स्वच्छ छवि होगी और जिसमें चुनाव जीतने का माद्दा हो। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जमीनी संघर्षों में तपे हुए हैं और जनसमस्याओं को भली भांति जानते हैं। पार्टी के प्रदेश मुखिया के करीबी नेता ने बताया कि करीब 40-50 विधायक और मंत्री ऐसे हैं जिनका टिकट कट सकता है। पार्टी उन्हें ही टिकट देगी जो जितने योग्य हैं। सरकार में मंत्री रहते मलाई काटने वाले नेताओं का टिकट काटना तय है। शिवपाल ने कहा कि हमारे उम्मीदवार विजयी होंगे, ऐसा हमारा विश्वास है।

यह भी पढ़ें- रामगोपाल यादव का सपा से निष्कासन वापस, पार्टी में सभी पद बरकरार

इसके साथ ही आज शिवपाल सिंह यादव ने अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर सपा के कार्यालय में एक समारोह में 'लोहिया-अम्बेडकर व समाजवाद' पुस्तक का विमोचन भी किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।