विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी को एक और झटका, नौवें शेर ने दम तोड़ा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 02 Jun 2016 11:18 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jun 2016 05:41 PM (IST)

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा के लायन सफारी को आज एक और झटका लगा है। यहां पर शेर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा के लायन सफारी को आज एक और झटका लगा है। यहां पर शेर कुबेर ने भी दम तोड़ दिया है। कुबेर की पिछले दिनों तबीयत खराब हो गई थी।

लायन सफारी में कुबेर नाम का शेर 16 अप्रैल से कैनाइन डिस्टेंपर नामक संक्रामक बीमारी से पीडि़त था। इटावा में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट लॉयन सफारी में यह नौवें शेर की मौत है। इससे पहले शेरनी लक्ष्मी व तपस्या के साथ शेर विष्णु ने दम तोड़ा था। इनके अलावा यहां पर पांच शावकों की मौत मौत हो चुकी है। इनको गुजरात के गिर के जंगल से यहां लाया गया था।

लायन सफारी के उपनिदेशक डा. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि आज सुबह आठ दस बज दस मिनट पर कुबेर नामक शेर ने दम तोड दिया है। उसे बचाने की भरसक कोशिश नाकाम रही है। कुबेर 16 अप्रैल से कैनाइन डिस्टेंपर नामक बीमारी से ग्रसित था। कुबरे शेर को शव को बरेली स्थित आईबीआरआई केंद्र भेजा जा रहा है। वहीं पर इसके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा के लायन सफारी में लगातार हो रही मौतो के कारण इस प्रोजेक्ट के पिछडने की संभावनाए बन रही हैं। कल ही शासन ने वन्य जीव प्रतिपालक रूपक डे को इस कारण हटा कर इटावा में शेरों की देखभाल के लिए सफारी तक सीमित कर दिया था।

इससे पहले कल लायन सफारी के शेर कुबेर की हालत फिर बिगडऩे पर डॉक्टरों की टीम ने उसके पेट में सूजन बताई थी। सफारी प्रशासन ने तत्काल गुजरात, मथुरा व कानपुर के प्राणी उद्यान से डाक्टरों की टीम बुलाकर उसका उपचार शुरू कर दिया। शेर कुबेर डेढ़ माह से बीमार चल रहा है। इसको कुत्तों की बीमारी केनाइन डिस्टेंपर हुई थी। तभी से वह जमीन से नहीं उठ पा रहा था। बीच में इलाज के बाद उसने बैठना शुरू कर दिया था। परसों रात उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। गुजरात के जूनागढ़ जिले के शक्कर बाग जू के डॉक्टर रियाज कड़ीवार, दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय मथुरा के डा. आरपी पांडेय, अतुल सक्सेना, प्राणी उद्यान कानपुर के डा.आरके ङ्क्षसह ने कुबेर की जांच की। कुबेर के ब्लड सेंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया। सफारी के डिप्टी डायरेक्टर अनिल पटेल ने बताया कि कुबेर की हालत बिगड़ी थी, डाक्टर उसके उपचार पर लगातार निगाह रख रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।