विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शीला को चेहरा बनाने पर बोले अखिलेश जनता जानती है किसने क्या किया

By Ashish MishraEdited By:
Published: Thu, 14 Jul 2016 09:57 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jul 2016 11:01 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए अपना चेहरा बनाए जाने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। कांग्र्रेस द्वारा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए अपना चेहरा बनाए जाने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता जानती है, किसने क्या किया है।

उत्तर प्रदेश के समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें
अखिलेश से शीला को कांग्र्रेस का चेहरा बनाए जाने पर सवाल पूछा गया तो वह बोले, उत्तर प्रदेश का चुनाव बड़ा चुनाव है। हर दल यहां सरकार बनाना चाहता है। इसीलिए हर राजनीतिक दल अपनी भरपूर कोशिश भी करता है। किसी भी दल द्वारा किसी को अध्यक्ष को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाना उनका आंतरिक मामला होता है। अंतिम फैसला जनता को ही करना होता है। उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि किसने क्या किया है।

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें

कांग्रेस ने राहुल के साथ किया अन्याय : भाजपा
कांग्रेस पार्टी द्वारा 2017 के विधानसभा चुनाव में शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत किये जाने पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ अन्याय किया है। कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रहते हुए कामन वेल्थ गेम, पानी के टैंकर खरीद तथा बिजली घोटाले समेत भ्रष्टाचार के मामले में विवादित शीला दीक्षित जी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने का विधानसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। विसाहड़ा पर न्यायालय द्वारा अखलाक परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्णय का अनुपालन होना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।