विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सहारनपुर हिंसा की जांच करेगा शिवपाल के नेतृत्व वाला दल

By Edited By:
Updated: Thu, 31 Jul 2014 08:47 PM (IST)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व वाला दल सहारनपुर हिंसा

News Article Hero Image

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व वाला दल सहारनपुर हिंसा की जांच करेगा। समाजवादी पार्टी ने इसके लिए एक कमेटी बनाई है। एक सपा प्रवक्ता के मुताबिक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 26 जुलाई को सहारनपुर में दो पक्षों के बीच हुई घटना की जांच कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व वाली टीम से कराने का निर्णय किया है। इस टीम में प्राविधिक शिक्षा मंत्री शिवाकान्त ओझा, ग्राम्य विकास राज्यमंत्री अरविन्द सिंह गोप, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री आशू मलिक एवं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं जिलाध्यक्ष मुरादाबाद हाजी इकराम कुरैशी शामिल हैं। जांच दल अध्यक्ष से शीघ्र जांच रिपोर्ट दिये जाने का अनुरोध किया गया है।