Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सोनिया गांधी का 22 मई को रायबरेली दौरा टला, 28 को आने की संभावना

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Wed, 18 May 2016 06:46 PM (GMT+05:30)

    संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन नेता और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 22 व 23 मई का रायबरेली का प्रस्तावित दौरा टल गया है। अब यह दौरा 28, 29 मई को होने की सं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन नेता और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 22 व 23 मई का रायबरेली का प्रस्तावित दौरा टल गया है। अब यह दौरा 28, 29 मई को होने की संभावना है। दरअसल, रायबरेली में कांग्रेस कमेटी ने अपनी सासंद सोनिया गांधी के दो दिन के संभावित दौरे का कार्यक्रम तय करके दिल्ली भेजा है। माना जा रहा था कि दिल्ली से कार्यक्रम में यदि कोई फेरबदल नहीं हुआ तो सोनिया गांधी 22 को आएंगी। इस दौरान उनका क्षेत्र में भ्रमण कार्यक्रम है। डलमऊ में उनका एक भवन के उद्घाटन का कार्यक्रम भी बनाया गया है। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक भी तय है। वह इस दौरे में मेधावी छात्राओं से भी सोनिया गांधी मुलाकात करेंगी।