विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा मुखिया मुलायम कार्यकर्ताओं को बता रहे जीत का नुस्खा,पेंच भी कसे

By Ashish MishraEdited By:
Updated: Sat, 09 Jul 2016 01:41 PM (IST)

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मिशन 2017 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मुलायम अपने सहयोगियों को अच्छे आचरण के साथ जनता से जुड़ाव का मंत्र देंगे।

News Article Hero Image

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव एमएलसी और जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सपा मुखिया पार्टी के एमएलसी और जिला पंचायत अध्यक्षों को 2017 चुनावों के लिए जीत का मंत्र दे रहे हैं। वहीं कार्यकर्ताओं के पेंच भी कसे।

उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें

सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि शनिवार को सपा मुख्यालय में सपा के सभी जिला पंचायत अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्यों की बैठक बुलायी गयी है। यह बैठक संगठन और चुनाव की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण होगी। बैठक में कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। लखनऊ की जिला पंचायत अध्यक्ष माया यादव और उनके पति पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव का सपा से निष्कासन भी एक अहम मुद्दा होगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दो टूक कहने वाले हैं वह पार्टी की छवि खराब करने वाली किसी की भी हरकत बर्दाश्त नहीं करेंगे। अनुशासन पर अब पार्टी का जोर रहेगा। जो भी विवादित कार्यों में फंसेगा, उसे पार्टी बाहर का रास्ता दिखाएगी।

उत्तर प्रदेश की राजनीति के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें