विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बसपा प्रमुख ने जंगलराज के लिए सपा सरकार को दोषी ठहराया

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Thu, 08 Sep 2016 10:17 PM (IST)

अखिलेश यादव द्वारा ध्वस्त कानून व्यवस्था के अधिकारियों को फटकार लगाने पर मायावती ने तंज कसते हुए सपा को ही प्रदेश में जंगलराज के लिए दोषी ठहराया है।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेगरण ब्यूरो)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा ध्वस्त कानून व्यवस्था के अधिकारियों को फटकार लगाने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने तंज कसते हुए सपा को ही प्रदेश में जंगलराज के लिए दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को फटकारने के बजाए मुख्यमंत्री अपने गिरेबां में झांके तो बेहतर होगा।

बसपा के उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने पर आएंगे अच्छे दिन : मायावती

आज जारी विज्ञप्ति में मायावती ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सपा में भरे अपराधियों और असमाजिक तत्वों को पार्टी से बाहर कर सलाखों के पीछे भेजे। प्रदेश में हर तरफ व्याप्त दबंगई, अवैध वसूली, अराजकता व भ्रष्टाचार के लिए कोई ओर नहीं सपा सरकार ही जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री ही इसके लिए कसूरवार है व जनता के प्रति उत्तरदायी है। इसी कारण उनका अधिकारियों को डांटने व फटकारने का नैतिक अधिकार नहीं रह गया है। कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधारने के नाम पर बार-बार बुलायी जा रहीं बैठकें केवल मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए होती है। मुख्यमंत्री अपना संबोधन प्रकाशित कराकर संतुष्ट हो जाते है और जनता को कोई राहत नहीं मिल पाती।

बसपा प्रमुख ने गुजरात के ऊना कांड मे दोषी पुलिसवालों की गिरफ्तारी करके भाजपा लीपापोती कर लेना चाहती है जबकि लापरवाह पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करना चाहिए।