विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा का रजत जयंती समारोह आज, युवा जोश व अनुभवी होश की होगी परख

By Nawal MishraEdited By:
Published: Fri, 04 Nov 2016 08:14 PM (IST)Updated: Sat, 05 Nov 2016 09:11 AM (IST)

सपा की विकास से विजय रथ यात्रा में 'युवा जोश ' प्रदर्शन के बाद अब शनिवार को समाजवादी पार्टी का 'अनुभवी होश ' रजत जयंती में अपनी ताकत दिखाएगा।

News Article Hero Image

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास से विजय रथ यात्रा में 'युवा जोश के कामयाब प्रदर्शन के बाद अब शनिवार को समाजवादी पार्टी का 'अनुभवी होश रजत जयंती में अपनी ताकत दिखाएगा। इसमेंं लोकसभा चुनाव के बाद जनता परिवार के एका के सूत्रधार रहे दलों के प्रमुखों में से कई नेता हिस्सा लेंगे। इससे उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में सेकुलर दलों के गठबंधन का कोई रास्ता भी खुल सकता है।

पढ़ें- मैं तो रथ पर निकल रहा हूं..आगे पार्टी और जनता जाने-अखिलेश

पांच नवंबर को समाजवादी पार्टी का बहुप्रचारित रजत जयंती समारोह है, जिसकी कमान प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव व उनके सिपहसालारों के हाथ में है। जाहिर है यह खेमा समारोह की सफलता में कसर छोडऩे को तैयार नहीं है। लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में एक लाख लोगों की क्षमता का पंडाल तैयार है। रथयात्रा से अधिक भीड़ जुटा कर लंबी लकीर खींचने का प्रयास भी जारी है। दरअसल, गुरुवार को रथयात्रा के शुभारम्भ के समय शिवपाल ने युवा ब्रिगेड को 'होश न खोने की नसीहत दी थी तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने युवा जोश पर पूरा यकीन जताया था।

समाजवादी विकास रथ के पहिए थमे पर अखिलेश की यात्रा चलती रही

ऐसे में पार्टी का एक तबका इसे युवा जोश और अनुभवी होश की होड़ से जोड़कर विश्लेषित कर रहा है। इसे प्रेशर पालिटिक्स के रूप में भी देखा जा रहा है। ऊंट किस करवट बैठा और जन समर्थन में भारी कौन रहा, यह रजत जयंती के बाद साफ होगा। समारोह में बिहार की सत्ता में काबिज महागठबंधन के सबसे बड़े दल राजद, जद (यू) के पूर्व अध्यक्ष और रालोद मुखिया भी होंगे। पार्टी ने इन मेहमानों को सरकारी गेस्ट हाउसों के स्थान पर गोमतीनगर के सितारा सुविधाओं से लैस होटलों में ठहरने का इंतजाम किया है। इसके पीछे आयोजन स्थल का करीब होना और सुरक्षा कारणों का तर्क दिया गया है।

शिवपाल ने संभाली रजत जयंती की कमान, देवगौड़ा और लालू आएंगे

दूसरे दलों के दिग्गज भी होंगे

रजत जयंती में राजद मुखिया लालू प्रसाद यादव, जनता दल (एस) के मुखिया एचडी देवगौड़ा, रालोद मुखिया अजित सिंह, सांसद राम जेठमलानी, जद (यू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव और अभय चौटाला समेत गैर भाजपा दलों के एक दर्जन नेता मौजूद रहेंगे। शुक्रवार की देर रात लखनऊ लालू यादव भी पहुंच गए थे।

पढ़ें- पाकिस्तान से युद्ध समाधान नहीं है, बीच का रास्ता निकालें पीएम : मुलायम

शिवपाल ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया

सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने शुक्रवार सुबह आयोजन के संयोजक गायत्री प्रजापति, सह संयोजक मनोज पाण्डेय, प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश सिंह, पूर्व मंत्री नारद राय, युवा ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्षों के साथ रजत जयंती समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इसके बाद शिवपाल ने विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर जाकर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को तैयारियों की जानकारी दी और समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ होने की जानकारी दी।

तस्वीरों में देखें-घमासान के बीच सपा की रजत जयंती पर तैयारियां

मुख्यमंत्री ने भी लिया जायजा

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुछ मंत्रियों, विधायकों, युवा कार्यकर्ताओं के साथ रजत जयंती की तैयारियों की जानकारी हासिल की। यादव ने अधिकारियों को सुरक्षा, चिकित्सा और भारी भीड़ को देखते हुए यातायात की बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रोटोकाल विभाग के अधिकारियों को दूसरे दलों के नेताओं को राज्य अतिथि का दर्जा देते हुए सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने समर्थकों का आह्वïन किया है कि वह रजत जयंती को सफल बनाने में पूरी ताकत से जुटें।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री का हिदायत के बाद पुलिस अधिकारियों ने रजत जयंती समारोह के लिए भी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एक डीआइजी, पांच एसपी, 24 एडीशनल एसपी के अलावा 500 दारोगा, 992 सिपाही और 10 कंपनी पीएसी तैनात की गई है। ध्यान रहे, गुरुवार को अखिलेश की रथ यात्रा शुरू होते ही रथ खराब हो गया था, जिसके बाद उन्होंने यात्रा को रोड शो में तब्दील कर दिया था। ऐसे मौके पर आनन-फानन में मुख्यमंत्री के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट का इस्तेमाल करना पड़ा था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।