विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैनपुरी में बार बालाओं पर नोट लुटाने वाला दारोगा निलंबित

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 16 Jun 2016 01:37 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jun 2016 03:10 PM (IST)

दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नौनेर में नौटंकी के दौरान अश्लील नृत्य पर दारोगा ने ड्यूटी की परवाह न कर जमकर रुपये लुटाए।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। मैनपुरी में ड्यूटी छोड़कर बार बालाओं पर नोट लुटाने वाले दारोगा राधा रमण यादव को एसपी ने निलंबित कर दिया। रंगीन मिजाज दारोगा बार बालाओं पर नोट लुटाने के बाद मंच पर चढ़कर उनके साथ डांस करने की जिद करने लगा था। यह लोगों को नागवार लगा तो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया गया।

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नौनेर में करीब एक महीने पहले मेला लगा था। जहां पर नौटंकी का कार्यक्रम था। इसमें बार बालाओं का डांस चल रहा था, इसी बीच एक रंगीन मिजाज दारोगा पहुंचा और बार बालाओं पर नोट की बारिश करने लगा। यह सारा मामला लोगों ने अपने मोबाइल पर रिकार्ड करने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नौनेर में नौटंकी के दौरान अश्लील नृत्य पर दारोगा ने ड्यूटी की परवाह न कर जमकर रुपये लुटाए। नृतकियों पर रुपये लुटाने वाले दरोगा की जब जेब खाली हो गई तो उसने वहां मौजूद ग्रामीणों से रुपये उधार लेकर नृतकी पर लुटाए। इसका वीडियो वायरल हुआ तो यह मामला एसपी के संज्ञान में आया। एसपी ने घटना को लेकर दरोगा को निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच सीओ सिटी शिष्य पाल सिंह को सौंपी गई है।वीडियो वायरल है जिसमें दारोगा डांस करती बार बालाओं पर रुपये लुटा रहा है। कार्यक्रम में दारोगा ने बार बालाओं पर बेशर्मी से खुलेआम पब्लिक के सामने रूपया लुटाया। सवाल उठता है कि क्या यूपी पुलिस के दारोगा को इतनी सैलरी मिलती है कि वह खुलेआम बार डांसर्स पर नोटों की बारिश करे।

दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नौनेर में करीब एक माह पहले नौटंकी का आयोजन किया गया था। यहां नौटंकी में सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर थाने के दारोगा राधा रमण यादव को तैनात किया गया था। नौटंकी के दौरान जब नृतकियों ने अश्लील नृत्य शुरू किया तो दरोगा राधा रमण खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने नृतकियों पर रुपये लुटाने शुरू कर दिए। जब रुपये लुटाने के दौरान उनकी जेब खाली हो गई तो उन्होंने भीड़ में मौजूद अपने कुछ परिचितों से उधार रुपये लिए और वह रुपये भी लुटाए। जब कुछ लोगों ने दरोगा जी का वीडियो बनाना शुरू किया तो वह मौके से चले गए। वर्तमान में दरोगा का तबादला भोगांव कोतवाली के लिए किया गया था। बार बालाओं पर रुपये लुटाने का वीडियो वायरल हुआ तो मामला एसपी देव रंजन वर्मा के संज्ञान में आया। उन्होंने कल दारोगा राधा रमण को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।