विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वामी प्रसाद मौर्य का मानसिक संतुलन खराब : शिवपाल

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Fri, 24 Jun 2016 01:48 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 24 Jun 2016 02:52 PM (GMT+05:30)

शिवपाल ने कहा कि मौर्य को राजनीति में उनकी औकात से ज्यादा मिल गया था। इसी कारण से उनका मानसिक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। स्वामी प्रसाद मौर्य के परसों बहुजन समाज पार्टी से बगावत करने के बाद उनके गले में बाहें डालने वाले शिवपाल सिंह यादव आज मौर्य का मानसिक संतुलन खराब बता रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज कानपुर में एक कार्यक्रम में थे।

स्वामी प्रसाद मौर्य के समाजवादी पार्टी में जाने की अटकलों पर विराम लगते ही समाजवादी पार्टी के सुर भी बदल गये हैं। कल तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य को बड़ा नेता बताया था।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में अब नया धमाका करेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कल ही सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी को गुंडों की पार्टी बताया था। स्वामी प्रसाद के इन आरोपों पर आज शिवपाल सिंह यादव ने कानपुर में पलटवार किया। शिवपाल ने कहा कि मौर्य को राजनीति में उनकी औकात से ज्यादा मिल गया था।

यह भी पढ़ें- स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा से नाता तोड़ा, मायावती पर जड़ा टिकट बेचने का आरोप

इसी कारण से उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। अब तो उनको इलाज की सख्त जरूरत है। शिवपाल यादव ने आज कानपुर में सुबह बिठूर में गंगा नदी पर परियर पुल का लोकार्पण किया।

क्या कहा था स्वामी प्रसाद मौर्य ने

बहुजन समाज पार्टी के बागी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी छोडऩे के 24 घंटे के अंदर ही समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए उसे गुंडों और माफियाओं की पार्टी बताया था।

यह भी पढ़ें- स्वामी प्रसाद मौर्य पुराना दल बदलू और मुलायम का साथी : मायावती

मौर्य ने कहा था कि सपा के बारे में मेरी जो राय नेता प्रतिपक्ष रहते थी वह आज भी कायम है। सपा गुंडों और माफियाओं की पार्टी है। समाजवादी पार्टी के कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।