विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगरा और बुलंदशहर में सरेराह किशोरियों को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Sat, 27 Aug 2016 11:47 PM (IST)

आगरा और बुलंदशहर में किशोरियों को बीच सड़क से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यही नहीं गाजीपुर और इटावा में भी किशोरियों के साथ जघन्य वारदातें हुईं।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। हाईवे पर हैवानियत के मामले कम होने के बजाय बढ़ने लगे हैं। स्कूल जाती किशोरियों की सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़ा है। बुलंदशहर और आगरा में आज दुष्कर्म की दो दुस्साहसिक वारदातों ने कानून-व्यवस्था और हाई-वे सुरक्षा के निर्देशों की पोल खोल कर रख दी है। दोनों स्थानों पर दरिदों ने सरेराह चलती किशोरियों को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों ही मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

दुष्कर्म की वारदातों से संबंधित समाचारों के लिए यहां क्लिक करें।

आगरा में चलती वैन में सामूहिक दुष्कर्म

आगरा में तीन साल की छोटी बहन को लेकर लौटती दलित किशोरी को बीच सड़क से अगवा कर लिया। इसके बाद सुनसान रास्ते पर ले जाकर छोटी बहन की गर्दन पर चाकू रखकर चलती वैन में सामूहिक दुष्कर्म किया। लगभग एक घंटे बाद वहशी दोनों बहनों को पार्क में फेंककर भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्यू आगरा क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर रहकर दसवीं में पढ़ती है। शनिवार सुबह लगभग सवा दस बजे वह अपनी तीन वर्षीय ममेरी बहन को प्ले ग्रुप स्कूल से लेकर लौट रही थी। किशोरी के मुताबिक वैन में सवार तीन युवकों ने उसे रास्ता पूछने के बहाने रोका और फिर मुंह बंद कर दोनों बहनों को वैन में डालकर गाड़ी दौड़ा दी। सुनसान रास्ते पर गाड़ी पहुंचने के बाद युवकों ने छोटी बहन की गर्दन पर चाकू रख दिया और फिर चलती वैन में उसके साथ दुष्कर्म किया। वह बचने के लिए चिल्लाती रही, मगर आरोपी नहीं पसीजे। करीब एक घंटे बाद वैन सवार किशोरी और उसकी छोटी बहन को कॉलोनी के पार्क में फेंककर भाग गए।

इलाहाबाद की महिला से कानपुर में सामूहिक दुष्कर्म, तेजाब डाला

बदहवास किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों का घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को तो बुला लिया, लेकिन दहशत के चलते घटना की पूरी जानकारी नहीं दी। शाम को परिजन पीडि़ता को थाने लेकर पहुंच गए और वैन सवार तीन युवकों के खिलाफ अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर दे दी। तीनों आरोपियों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई गई है। बताया गया है कि जहां से किशोरी और उसकी बहन को उठाया गया था, वहां एक घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा भी लगा था। पुलिस ने कैमरे की रिकॉर्डिंग हासिल कर ली है। किशोरी का कहना था कि उसने आरोपियों को पहले कभी नहीं देखा था। सामने आने पर उन्हें पहचान लेगी।

एसओ न्यू आगरा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीडि़ता का मेडिकल कराया जा रहा है।

बुलंदशहर में किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

आज सुबह बुलंदशहर में स्कूल जाती छात्रा को अगवा कर दरिदों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दे डाला। बाद में बेहोशी की हालत में उसे हाईवे पर फेंककर दरिंदे फरार हो गए। पुलिस ने छात्रा को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह आठ बजे 10वीं कक्षा की छात्रा 15 वर्षीय किशोरी पैदल स्कूल जा रही थी। रास्ते में कार सवार तीन युवकों ने उसे अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। नशे की हालत उसे बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे स्थित कांशीराम आवास के बाहर सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने छात्रा के बैग से बरामद हुए आइकार्ड से पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी। एसओ अगौता प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि अस्पताल में पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज कर लिए हैं। उसने दो युवकों की पहचान की है। पीडि़ता के पिता की तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपी ब्रजेश व विपिन सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि पीडि़ता का मेडिकल कराया गया है।

इटावा में 17 लोगों ने किया दुष्कर्म

चंबल के बीहड़ क्षेत्र में कक्षा आठ में पढऩे वाली एक किशोरी के साथ उसके गांव के ही 17 लोगों ने वर्ष भर तक दुष्कर्म किया। धमकाने के कारण भयवश छात्रा अपना मुंह न खोल सकी। जब उसको गर्भ ठहर गया तो परिवारीजन को इसकी जानकारी हुई। पीडि़ता के बाबा ने पुलिस से शिकायत की है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पहले गांव के ही एक युवक ने उसके साथ हैवानियत की थी। उसके बाद उसके दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे गांव को 17 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को पीडि़ता ने सभी लोगों के नाम बताये हैं। इटावा एसएसपी एन कोलान्चि ने बताया कि थानाध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी जा रही है। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने बताया कि वह खुद अधिकारी भेजकर जांच कराएंगे।

गाजीपुर में सामूहिक दुष्कर्म

गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी श्यामबिहारी व सोनू को गिरफ्तार करने के साथ ही पीडि़त को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया। पीडि़ता की मां का आरोप है कि चार दिन पूर्व उनकी 15 वर्षीय पुत्री खेत में चारा लेने गई थी। वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही दो युवकों ने उसे दबोच लिया। वे उसे गन्ने के खेत में खींच ले गए और वहां दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान मारने की धमकी दी। बाद में किशोरी ने पूरे मामले की जानकारी अपनी मां को दी। पीडि़ता की मां ने शनिवार को थाने में दो युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी।