विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ की जेल में बंद आतंकी आबिद का प्रवीण होने से इन्कार

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 17 Jul 2016 12:49 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 17 Jul 2016 04:39 PM (GMT+05:30)

महेश देवी का दावा था कि उसके पुत्र के हाथ में उसका नाम प्रवीण गुदा था। आज जब महेश देवी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। दस वर्ष पहले तीन साथियों के साथ गिरफ्तार आतंकी मुहम्मद आबिद ने मेरठ की एक मां को आज निराश कर दिया। लखनऊ जेल में मेरठ की महिला महेश देवी उसको अपना पुत्र प्रवीण बता रही थी।

आज महेश देवी से मुलाकात के बाद आतंकी आबिद ने अपने प्रवीण होने से इन्कार कर दिया। इसके बाद महेश देवी ने आतंकी का डीएनए टेस्ट कराने की मांग रखी है।

लखनऊ जेल में आतंकी से मिलने पहुंचीं मेरठ निवासी महेश देवी का दावा था कि 16 नवंबर 2006 को गिरफ्तार तीन पाकिस्तानी आतंकियों में आबिद भी शामिल था।

यह भी पढ़ें- आबिद को प्रवीण बताने पर पुलिस और खुफिया की उलझन बढ़ी

मेरठ की महेश देवी आतंकी मुहम्मद आबिद को अपना बेटा प्रवीण बता रही हैं। कोर्ट ने आबिद समेत तीन आंतकियों को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। यह मामला सुर्खियों में आने के बाद डीजीपी ने संज्ञान लेकर कर जिला प्रशासन को आज महेश देवी की आतंकी आबिद से मुलाकात कराने का निर्देश दिया था।

महेश देवी का दावा था कि उसके पुत्र के हाथ में उसका नाम प्रवीण गुदा था। आज जब महेश देवी ने आबिद हाथ देखा तो उसमें कोई नाम नहीं गुदा था।

यह भी पढ़ें- जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को उम्रकैद, एक लाख तीस हजार जुर्माना

महेश देवी दावा कर रही थी कि उसके बेटे के हाथ में उसका नाम प्रवीण गुदा ïथा। आज जब उसने आबिद का हाथ देखा तो उसको काफी निराशा हुई। उसके बाद भी उसने अभी हिम्मत नहीं हारी है। अब वह आबिद का डीएनए टेस्ट कराने की मांग कर रही है। महेश देवी की इस मुलाकात के दौरान एसटीएफ व एटीएस के साथ एलआईयू व सीओ की मौजूद थे।

गौरतलब है कि लखनऊ में विशेष अदालत के जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को दोषी करार होने पर उम्रकैद की सजा सुनाने के मामले में नया मोड़ आया गया। मेरठ के एक परिवार ने दावा किया है कि मोहमद आबिद उनका बेटा प्रवीण है। अखबार में छपी फोटो को देखकर इस परिवार ने दावा किया कि इनमे से एक उनका बेटा प्रवीण है, जो 2006 से गायब है। परिवार ने लखनऊ जेल में आबिद से मिलने का भी प्रयास किया था, लेकिन उनको मिलने नहीं दिया गया था।

यह भी पढ़ें- रिफ्यूजी कैंप से भागे आतंकी की मुरादाबाद में तलाश

इसके बाद परिवार ने रिहाई मंच से जुड़े वकील शोएब से मुलाकात कर उनको सबूत पेश किया। शोएब के मुताबिक परिवार का दावा है पुलिस और एसटीएफ ने जिस मोहम्मद आबिद उर्फ फत्ते मिर्जा को आतंकी बताकर गिरफ्तार किया है, वह उनका बेटा प्रवीण है। परिवार ने कहा दिल्ली से सटे गाजियाबाद के पास मार्च 2006 में पुलिस एनकाउंटर में पांच हत्यारोपियों को मारा गिराया था। जिसके बाद पुलिस ने परिवार से कहा था कि इस एनकाउंटर में उनका बेटा भी मारा गया। उस एनकाउंटर में चार लोगों की शिनाख्त हो गई थी, लेकिन एक की नहीं हो पाई थी।

यह भी पढ़ें- केरल से लापता युवक का आया मैसेज ‘हां, मैं आतंकी हूं’!

यूपी पुलिस ने आबिद को लाहौर का निवासी बताया है, जो कि एक बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए भारत आया था। अदालती करवाई के बाद नौ वर्ष से लखनऊ जिला जेल में बंद तीन आतंकियों को 14 जुलाई को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही कोर्ट ने तीनों पर अलग-अलग एक लाख 30 हजार रुपए का जुर्माना भी ठोंका है। इन पर आरोप था कि वे अपने विदेशी साथियों को छुड़ाने के लिए देश में जम्मू-कश्मीर के रास्ते घुसे, लेकिन किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले एक मुठभेड़ में एसटीएफ के हत्थे चढ़ गए। तीनों आरोपी मोहम्मद आबिद उर्फ फत्ते मिर्जा, राशिद बेग उर्फ राज कज्जाफी और शैफुर्ररहमान उर्फ यूसुफ हैं।

2007 में एसटीएफ ने किया था गिरफ्तार

एसडीएफ ने इन तीनों को मेरठ और गाजियाबाद से 2007 में पकड़ा था। इन पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य होने का आरोप है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।