विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सपा-बसपा कुशासन खत्मकर यूपी में कांग्रेस बनाएगी सरकारः शीला

By Ashish MishraEdited By:
Updated: Wed, 31 Aug 2016 11:37 PM (IST)

मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा कि यूपी में कांग्रेस 27 साल बाद फिर से अपनी सरकार बनाएगी। इलाहाबाद के सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे पर पार्टी की सभा को संबोधित करते

News Article Hero Image

इलाहाबाद (जेएनएन)। कांग्रेस की यूपी में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा कि यूपी में कांग्रेस 27 साल बाद फिर से अपनी सरकार बनाएगी। इलाहाबाद के सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे पर पार्टी की सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के शासनकाल में स्थापित उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं।

कांग्रेस का चुनावी रथ उत्तर प्रदेश में खोजेगा टिकट के दावेदार

जनता बेहाल है, इसलिए वह बदलाव चाहती है। इससे पहले उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में भी यही बात कही। कहा कि भाजपा, सपा व बसपा के कुशासन से नाराज प्रदेश की जनता इस बार परिवर्तन चाहती है और कांग्रेस को निश्चित तौर पर समर्थन पर देगी।

सिर्फ कांग्रेस की ही नीति तथा नीयत अच्छी : राज बब्बर

'27 साल यूपी बेहाल यात्रा के दूसरे चरण में सुबह बाढ़ पीडि़तों के लिए जुटाई गई सामग्री से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाने के बाद वह मीडिया से मुखातिब थीं। प्रेस कांफ्रेंस में डा. संजय सिंह व रीता बहुगुणा जोशी भी मौजूद थीं। दोपहर बाद यात्रा पानी की टंकी के रास्ते कौशांबी के लिए रवाना हुई।

पूर्वांचल की बदहाली के लिए सपा और भाजपा सरकारें जिम्मेदार

राहुल का किसानों से गहरा लगाव

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का किसानों से गहरा लगाव है। इसी का परिणाम है कि उन्होंने अपनी यात्रा का आगाज करने के लिए पूर्वांचल में उस देवभूमि का चुनाव किया है, जहां के मेहनतकश किसानों के आंख से बह रहे बदहाली के आंसू आज भी सूखने का नाम नहीं ले रहे हैं। छह सितंबर को शुरू होने वाली देवरिया से दिल्ली तक की राहुल गांधी की किसान यात्रा यूपी की दिशा व दशा तय करेगी। यह बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व सिने अभिनेता राजबब्बर ने देवरियामें कांग्रेस के एक नेता के आवास पर राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी व अनुसूचित जाति जन जाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया के साथ संयुक्त रूप से पत्रकारों से कहीं। 27 साल यूपी बेहाल रथयात्रा लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे राज बब्बर ने कहा कि रथयात्रा सलेमपुर व बरहज तहसील क्षेत्र से होते हुए गोरखपुर की सीमा में प्रवेश करेगी। उधर प्रमोद त्रिपाठी ने कहा कि सपा का साढ़े चार वर्ष का शासनकाल ही उसकी हार का असल कारण बनेगा। उन्होंने दो टूक कहा कि प्रदेश में अपराध व अराजकता की बाढ़ है। भ्रष्टाचार चरम पर है। विकल्प के रूप में उभरने को बेकरार बसपा विखंडन की शिकार बन गई। जबकि भाजपा के आडंबर ने उसकी वादाखिलाफी की पोल खोल कर रख दी है। ऐसे में अब कांग्रेस ही वह एकमात्र विकल्प है, जो यूपी के अधूरे सपने को पूरा कर सकती है। रथयात्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके भाजपा नेताओं ने मानसिक रूप से खुद के दिवालियापन होने का सबूत दिया है। अनुसूचित जाति जन जाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने कहा कि जाति-पाति व धर्म की राजनीति में उलझी यूपी में यदि सबसे अधिक नुकसान किसी का हुआ तो वह पूर्वांचल है। पूर्वांचल को विकास की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने पर उन्होंने बल दिया।