विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM अखिलेश, रामगोपाल व शिवपाल के बीच कोई झगड़ा नहीं : मुलायम

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Fri, 16 Sep 2016 01:02 PM (IST)Updated: Fri, 16 Sep 2016 05:04 PM (IST)

पार्टी कार्यालय पहुंचे मुलायम सिंह यादव ने दो-टूक कहा कि शिवपाल सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा प्रोफेसर राम गोपाल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। उम्मीद के मुताबिक आज समाजवादी के मुखिया मुलायम सिंह ने मुखिया की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। पार्टी के मुखिया ने आज शिवपाल सिंह यादव के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ भेंट की। इसके बाद सियासी संग्राम पर विराम लगना तय है।

मुलायम सिंह यादव ने अपने आवास पर शिवपाल तथा अखिलेश यादव के साथ अलग-अलग बैठक की।

शिवपाल का मंत्रिमंडल व सपा के सभी पदों से इस्तीफा, अखिलेश ने किया अस्वीकार

शिवपाल के साथ तो बैठक सिर्फ दस मिनट तक चली जबकि अखिलेश यादव के साथ उन्होंने करीब 45 मिनट तक वार्ता की। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय व बर्खास्त मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति भी पार्टी के सुप्रीमो से मिले।

अखिलेश बोले यह परिवार नहीं, सरकार का झगड़ा, नेता जी सब ठीक कर देंगे

इसके बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे मुलायम सिंह यादव ने दो-टूक कहा कि शिवपाल सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा प्रोफेसर राम गोपाल यादव के बीच किसी भी प्रकार का कोई झगड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बड़ों की बात नहीं टाल सकते। उन्होंने कहा कि पिता व बेटे में विवाद हो जाता है। आप लोग क्या समझते हो, क्या अखिलेश यादव हमारी कोई बात काट सकेंगे। अखिलेश हमारी बात नहीं टाल सकते हैं। समाजवादी पार्टी में किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है।

राम गोपाल बोले अखिलेश पर निर्णय को लेकर हो गई हल्की सी चूक

उन्होंने कहा कि समाजवादी परिवार हमारा है। मुलायम ने कहा कि यह सच है कि सपा कार्यकर्ता चिंतित हैं, लेकिन हमारे रहते पार्टी में कोई फूट नहीं हो सकती। पार्टी में किसी भी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है। मुख्यमंत्री अखिलेश और शिवपाल से बातचीत हुई है। अखिलेश व शिवपाल में कोई झगड़ा नहीं। जल्दी ही प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव चाचा शिवपाल यादव के घर जाएंगे। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि परिवार की बात बाहर आने परिवार की गलती है। मीडिया की कोई गलती नहीं है। मुलायम सिंह ने अपने ही सामने शिवपाल यादव के समर्थन में नारेबाजी करने वाले सपा कार्यकर्ताओं को जमकर डांटा भी।

समाजवादी अंतर्कलहः बाहरी घोषित अमर सिंह के दस अमर बयान

जो लोग बीच में गड़बड़ कर रहे हैं उन्हें हटा देंगे

सियासी सरगर्मी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में बड़ा बयान दिया। एक निजी चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि चाचा से मेरे अच्छे रिश्ते हैं। शिवपाल यादव मेरे चाचा है। प्रदेश में सियासी गहमागहमी के बीच सीएम ने कहा कि झगड़ा मेरी वजह से नहीं बल्कि झगड़ा उस कुर्सी को लेकर है जिस कुर्सी पर मैं बैठा हूं।

अखिलेश को अध्यक्ष पद से हटाना पार्टी नेतृत्व की गलती : राम गोपाल यादव

अखिलेश ने कहा कि मैंने और नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने तय किया है कि जो लोग बीच में गड़बड़ कर रहे हैं उन्हें हटा देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्ति एक (अमर सिंह) भी हो सकता है। अमर सिंह का नाम लिए बगैर ने उन्होंने कहा कि बीच के आदमी को बीच में नहीं आने देंगे,चोर की दाड़ी में तिनका है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।