विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुलायम के पत्रः कुकृत्य छिपाने और सीबीआइ से बचने को मेरा अपमान

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sun, 01 Jan 2017 07:28 PM (IST)Updated: Sun, 01 Jan 2017 08:33 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने आज दो घंटे के अंतराल में दो पत्र लिखे। दोनों में रामगोपाल यादव को हिट किया है।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने आज दो घंटे के अंतराल में दो पत्र लिखे। पहले पत्र में उन्होंने प्रो.राम गोपाल यादव द्वारा बुलाये राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन को अवैध ठहराया। दूसरे पत्र में और तल्ख होते हुए कहा कि कुछ लोग अपने कुकृत्य छिपाने, सीबीआइ से बचने और भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार मेरा अपमान कर रहे हैं। उनका इशारा राम गोपाल की ओर था। पत्र में लिखा कि ऐसे लोगों ने आज का तथाकथित सम्मेलन बुलाने की साजिश की है।

अखिलेश को सर्वसम्मत नेता बनाना मुलायम का मास्टर गेम : साध्वी

पहला पत्र - सुबह आठ बजे

प्रिय साथी,

30 सितंबर को राम गोपाल यादव द्वारा हस्ताक्षरित एक सूचना एक जनवरी 2017 को लखनऊ में आयोजित एक तथाकथित विशेष आपातकालीन राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन में आमंत्रित किये जाने के संबंध में जारी की गई है। यह आयोजन पूरी तरह से पार्टी संविधान के विरुद्ध है तथा पार्टी अनुशासन के विपरीत और पार्टी को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। अत: आप ऐसे किसी तथाकथित सम्मेलन में भाग न लें। आपको अवगत कराना है कि ऐसे किसी सम्मेलन में भाग लेना या इससे संबंधित किसी प्रस्ताव या प्रपत्र पर हस्ताक्षर करना पार्टी हित के विरुद्ध व अनुशासनहीनता समझा जाएगा। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अखिलेश-शिवपाल समर्थक टकराए, पुलिस ने लाठी भांजकर खदेड़ा

  • मुलायम सिंह यादव

दूसरा पत्र - दोपहर दो बजे

  1. आज दिनांक एक जनवरी 2017 को जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित पार्टी का तथाकथित आपातकालीन राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन असंवैधानिक है। यह सम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति के बगैर बुलाया गया है। इसमें पारित सभी प्रस्ताव व लिए गए निर्णय अवैध हैं। संसदीय बोर्ड इस आयोजन, इसमें पारित प्रस्तावों व सम्मेलन की संपूर्ण कार्यवाही को असंवैधानिक ठहराते हुए उसकी निंदा करता है तथा इसके कर्ताधर्ता प्रो.राम गोपाल यादव के पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासन की पुष्टि करता है।
  2. राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा 2017 के विधान सभा चुनाव के लिए पूर्व में घोषित प्रत्याशियों की सूची का अनुमोदन किया जाता है और राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत किया जाता है कि शीघ्र शेष बची हुई सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दें।
  3. समाजवादी पार्टी को खड़ा करने एवं सांप्रदायिक शक्तियों से जान जोखिम में डालकर संघर्ष करने का मुलायम सिंह यादव का इतिहास रहा है। कुछ लोग अपने कुकृत्यों को छिपाने के लिए व सीबीआइ से बचने के लिए तथा भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए मुलायम सिंह का लगातार अपमान कर रहे हैं। उन्हीं लोगों ने आज का तथाकथित सम्मेलन बुलाने की साजिश की है।
  4. संसदीय बोर्ड यह भी निर्णय करता है कि प्रदेश की जनता को जनमत का भ्रम न रहे। इसलिए पार्टी की आकस्मिक राष्ट्रीय अधिवेशन 05 जनवरी 2017 को पूर्वाह्न 11 बजे जनेश्वर मिश्र पार्क लखनऊ में आयोजित किया जाए।
  • मुलायम सिंह यादव
शिवपाल और अमर सिंह की गर्दन काटने वाले को दो करोड़ इनाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।