विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 मार्च से, 60 लाख हाईस्कूल व इंटरमीडिएट छात्र होंगे शामिल

By Ashish MishraEdited By:
Published: Mon, 09 Jan 2017 09:20 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jan 2017 03:43 PM (IST)

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। यूपी बोर्ड के अधिकारियों ने परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को सौंप दिया है।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। यूपी बोर्ड के अधिकारियों ने परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को सौंप दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग को मंजूरी के लिए भेज दिया है। यूपी बोर्ड की मंशा 15 मार्च से बोर्ड परीक्षा शुरू कराने की थी।

सूत्रों के मुताबिक निर्वाचन आयोग ने बोर्ड के अधिकारियों से 16 मार्च के बाद परीक्षा शुरू कराने के लिए कहा था। वहीं बोर्ड के अधिकारियों ने 16 मार्च से ही परीक्षा शुरू कराने का अनुरोध किया। साथ ही, 16 मार्च के बाद परीक्षा शुरू कराने की स्थिति में व्यावहारिक दिक्कतें बताते हुए आयोग से अपने निर्देश पर पुनर्विचार करने का आग्रह भी किया। फिलहाल यूपी बोर्ड की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को 16 मार्च से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू कराने का प्रस्ताव उपलब्ध करा दिया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बोर्ड का यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए भारत निर्वाचन आयोग को भेज दिया है। उम्मीद जतायी जा रही है कि बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम पर निर्वाचन आयोग जल्द ही मुहर लगा देगा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा 15 और इंटरमीडिएट की 25 कार्यदिवस में पूरी होती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।