यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जवाहर बाग कांड की मुखिया प्रदेश सरकार: कठेरिया
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने कहा कि रामवृक्ष जवाहरबाग सिर्फ चौकीदार था। इस कांड की मुखिया प्रदेश सरकार है।

लखनऊ ( जेएनएन)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया ने आरोप लगाया है कि जवाहर बाग कांड की मुखिया प्रदेश सरकार है। वहां रामवृक्ष तो सिर्फ चौकीदार था। मुख्यमंत्री सीबीआइ जांच कराने से इसीलिए डर रहे हैं कि अगर ऐसा हुआ, तो सैफई परिवार की पोल खुल जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बवालियों की अभी भी मदद कर रही है।
जवाहरबाग से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एटा निरीक्षण भवन में पत्रकारों से कठेरिया ने कहा कि जवाहर बाग कांड की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कहा कि हालात अच्छे नहीं हैं, यह सरकार जाने वाली है। अखिलेश सरकार यह क्षमता ही नहीं रखती कि स्थितियों को कैसे काबू में किया जाए। कैराना में हो रहे पलायन पर उन्होंने कहा कि पलायन चाहे ङ्क्षहदू का हो या मुसलमान का, गलत है। उप्र में जिस ढंग से पलायन हो रहा है, वह प्रदेश सरकार की करतूतों का परिणाम है। कैराना के अलावा कई अन्य जगहों से पलायन की खबरों पर प्रो. कठेरिया का कहना था कि उन्हें इसकी हाल में ही खबर लगी है। ये सच है, तो चिंताजनक है।
भगवाकरण का आरोप हमें मंजूर
रामशंकर कठेरिया ने कहा कि यदि छत्रपति शिवाजी और महाराणा प्रताप को मानने पर भगवाकरण के आरोप लगाए जाते हैं, तो यह हमें सहज स्वीकार हैं। देश के आदर्श शिवाजी, राणा प्रताप व विवेकानंद ही रहेंगे, चंगेज खां नहीं।

