विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस का कोई विकल्प नहीं, यूपी में अगली सरकार बनेगी: शीला

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 17 Jul 2016 06:23 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jul 2016 07:42 PM (IST)

शीला दीक्षित ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सही मायने में कांग्रेस ने ही विकास की नींव रखी थी। गांव ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री उम्मीदवार शीला दीक्षित को भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नयी टीम के साथ रोड शो के बाद शीला से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित किया।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते शीला दीक्षित भी काफी गदगद थीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सही मायने में कांग्रेस ने ही विकास की नींव रखी थी। गांव को शहर से जोड़ा था और युवाओं की तरक्की का रास्ता खोला था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित अब यूपी की कांग्रेस सीएम कैंडीडेट

शीला ने कहा कि प्रदेश से कांग्रेस का शासन समाप्त होने के बाद से यहां पर अराजकता का माहौल बन गया है। हर तरफ लूट मची है, भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

शीला दीक्षित ने कहा कि ऐसे माहौल के बाद उत्तर प्रदेश की जनता को एक बार फिर से कांग्रेस का कार्यकाल याद आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार की अब बेहद जरूरत है। ऐसे में हमको भरोसा है कि जनता प्रदेश में कांग्रेस का राज चुनेगी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ के पार्क रोड पर भी है शीला दीक्षित का आवास

उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश के हर जिले का दौरा करूंगी। कांग्रेस की टीम के साथ सभी से मिलकर लोगों से मिलकर कांग्रेस का भरोसा पैदा करूंगी। अब तो उत्तर प्रदेश को हर तरह का भेदभाव समाप्त कर आगे बढ़ाना है। यहां कांग्रेस को छोड़कर अन्य सभी पार्टियों ने लोगों को सिर्फ ठगा है। उत्तर प्रदेश में अब कांग्रेस के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा। अब उत्तर प्रदेश के चुनाव तक यही उत्साह बनाए रखना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।