विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा कार्यकारिणीः 'गुंडाराज ' और 'भ्रष्टाचार ' पर छिड़ेगी जंग

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Sun, 12 Jun 2016 10:31 PM (IST)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा के गुंडाराज और बसपा के भ्रष्टाचार पर चुनावी जंग छिड़ेगी। भाजपा महाकुंभ के मंथन में कार्यकर्ताओं के लिए यही दिशा तय की गई है। संगठन को इसी लाइन पर संघर्ष की तैयारी करेगा।

News Article Hero Image

लखनऊ( आनन्द राय)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा सरकार का गुंडाराज और बसपा का भ्रष्टाचार चुनावी धुरी बनेगा। भाजपा ने प्रयाग महाकुंभ के मंथन में अपने कार्यकर्ताओं के लिए यही दिशा तय की है। संगठन को इसी लाइन पर संघर्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी के बड़े रणनीतिकार मंत्र भी देंगे।

इसकी भूमिका कई दिन पहले ही तैयार हो गई थी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सात जून को ही लखनऊ में साफ कर दिया था कि भाजपा अब सपा और बसपा को ही निशाने पर रखेगी। इन दोनों दलों के बीच साठगांठ का आरोप लगाते हुए वह दोहरा रहे थे कि सरकार में आने पर सपा के गुंडों को बसपा और बसपा के भ्रष्टाचारियों को सपा संरक्षण देती है। यह पृष्ठभूमि तैयार करने के पहले भाजपा ने दस वर्षों के बसपा और सपा की सरकार के कार्यों को ही आधार बनाया है। 2007 में बसपा ने सपा सरकार के गुंडों के खिलाफ कार्रवाई और सपा ने 2012 में बसपा सरकार के मंत्रियों को जेल भेजने का नारा देकर सत्ता हासिल किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य का कहना है कि सपा-बसपा जनता के बीच अपने वायदों पर खरी नहीं उतरी। न तो बसपा ने सपा के किसी को जेल भेजा और न ही सपा सरकार ने स्मारक घोटाले के किसी आरोपी मंत्री पर कार्रवाई की। ऐसे में भाजपा दोनों दलों की पोल खोलने के लिए बूथों तक पहुंचेगी। इस बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की पहल पर सरकारी और गरीबों की जमीन कब्जा करने वाले गुंडों के खिलाफ आनलाइन जंग शुरू हो गयी है। ईमेल के जरिए भाजपा पीडि़तों से शिकायत ले रही है। अदालत से लेकर सड़क तक इस मुद्दे पर भी संघर्ष होगा। भाजपा इसके लिए एक विशेष सेल भी बनाने जा रही है।