विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हमने कई बार जीता मायावती का दिल: कठेरिया

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Fri, 22 Jul 2016 09:10 PM (IST)

अतिथिगृह में जान बचाने पर मायावती ने कहा था कि भाजपा ने उनका दिल जीता है। दो बार मुख्यमंत्री बनने में समर्थन दिया तब भी दिल जीता।-रामशंकर कठेरिया

News Article Hero Image

आगरा (जेएनएन)। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया ने कहा कि हमने तो मायावती का कई बार दिल जीता है। याद दिलाया कि लखनऊ के अतिथि गृह में उनकी जान बचाई, तब उन्होंने स्वीकार किया था कि भाजपा ने मेरा दिल जीता है। हमने तब भी दिल जीता, जब दो बार उप्र का मुख्यमंत्री बनने को समर्थन दिया। हालांकि बसपाइयों ने लखनऊ में जो किया, वह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है और मायावती इस पर कार्रवाई करें।

बसपा से संबंधित समाचारों के लिए यहां क्लिक करें।

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिए यहां क्लिक करें

मायावती के स्वयं के देवी माने जाने के बयान पर पत्रकारों से कठेरिया ने कहा कि हमारे यहां की सबको सम्मान की परंपरा के अनुसार गांवों में बेटी का नाम भी देवी रखा जाता रहा है। हमारे प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने मायावती जी के लिए जो कहा, उसे पार्टी ने गलत माना। उन्हें छह साल के लिए निष्कासित भी कर दिया। पर लखनऊ में बसपा कार्यकर्ताओं ने जो किया, वह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। मायावती को अपने कार्यकर्ताओं की निंदा और कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उप्र में दलितों पर मायावती के शासनकाल में सबसे अधिक अत्याचार हुए। यही वजह है कि दलितों का बसपा से मोहभंग हुआ है, आज वह भाजपा के साथ हैं। बसपा में अभी और भगदड़ मचेगी, यह रुकेगी नहीं।

शीला दीक्षित मेरी दादी

शीला दीक्षित को कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी बनाने पर उन्होंने कहा कि वह कन्नौज की सांसद रही हैं। मेरे गांव में वह तब गई थीं, जब मैं छोटा था। मेरी तो दादी हुईं। उनकी सेवा ही कर सकता हूं। कांग्रेस देशभर में नौटंकी कर रही है। राजबब्बर के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कहा कि प्रदेश में कांग्रेस कहां है। आने वाला समय उनका भविष्य तय करेगा।

एटा में प्रशासन पंगु

एटा में जहरीली शराब के सेवन से लोगों की मौत पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। एटा में करीब 50 लोगों की मौत हो गई और 15-20 की आंखों की रोशनी चली गई है। शराब का अवैध कारोबार करने वालों को सपा का संरक्षण मिला हुआ है। प्रशासन पंगु है।