विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आदित्य नाथ महंती छोड़कर चुनाव लड़ें तो पता चलेगा विकास : राधेश्याम

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Tue, 14 Jun 2016 03:29 PM (IST)

राधेश्याम सिंह ने योगी आदित्य नाथ पर हिंदुत्व तथा आस्था के नाम पर चुनाव लडऩे का आरोप लगाया।

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। गोरखपुर में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के सांसद योग आदित्य नाथ के खिलाफ मोर्चा खुला है। भाजपा से दो दिन पहले ही निष्कासित विधायक विजय बहादुर यादव के बाद आज मंत्री राधेश्याम सिंह ने हमला बोला है।

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर राजनीति के अपराधीकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह वही पार्टी है जिसने चुनाव में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ पूर्व दस्यु तहसीलदार सिंह को मैदान में उतारा था। इसके बाद वह योगी आदित्य नाथ पर बरसे। राधेश्याम सिंह ने योगी आदित्य नाथ पर हिंदुत्व तथा आस्था के नाम पर चुनाव लडऩे का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आदित्य नाथ महंत का पद छोड़कर चुनाव लड़े तो पता चलेगा कि विकास क्या मतलब होता है। योगी ने न तो विकास किया न कभी इसे मुद्दा बनाया।

मंत्री राधेश्याम सिंह ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में कहा कि अब इन्सेफेलाइटिस को असाध्य रोगों में शामिल कर लिया गया है। इससे अब असाध्य रोगों के बजट से बीमारी का इलाज हो सकेगा। इसके पहले उन्होंने बीआरडी मेडिकल कालेज में एमआरआई सेंटर का उद्घाटन किया।