विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगी आदित्यनाथ ने की भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर की जमकर तारीफ

By Nawal MishraEdited By:
Published: Fri, 28 Apr 2017 08:35 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 09:05 PM (IST)

योगी आदित्यनाथ ने भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर की जमकर तारीफ की है। योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट किया कि क्रिकेटर ...और पढ़ें

योगी आदित्यनाथ ने की भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर की जमकर तारीफ
योगी आदित्यनाथ ने की भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर की जमकर तारीफ

लखनऊ (जेएनएन)। योगी आदित्यनाथ ने भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर की जमकर तारीफ की है। योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट किया कि क्रिकेटर गौतम गंभीर पर देश को गर्व है। ऐसे युवा देश के लोगों के प्रेरणा के स्त्रोत हैं। योगी ने गौतम गंभीर की तस्वीर लगाकर लिखा है कि भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर द्वारा सुकमा की नक्सली हिंसा में शहीद सीआरपीएफ के सभी 25 वीर जवानों के बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी एक लेकर एक अनुकरणीय पहल की है। यह भारतीय युवाओं के लिये प्रेरणादायक है। ऐसे युवाओं पर देश को गर्व है।

यह भी पढ़ें: उन्नाव में फोटो लेकर संदिग्ध आतंकी गाजीबाबा का सहयोगी तलाश रही पुलिस

उल्लेखनीय है कि हाल ही में नक्सली हिंसा पीड़ित परिवारों के लिए गंभीर के कदम की तारीफ देश भर में हो रही है। ऐसे भारतीय क्रिकेटर पर पूरे देश को गर्व है। नेताओं और अभिनेताओं और आम लोगों ने भी गौतम गंभीर की देशभक्ति की भावना का सम्मान किया है।

यह भी पढ़ें: योगी का नया एक्शन : प्रेजेंटेशन के बाद अब यूपी सभी विभागों के श्वेतपत्र

गौतम गंभीर ने जब सुकमा हमले में शहीद सीआरपीएफ के 25 जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की तो देश ने उनके इस भावना की तारीफ की। अब गौतम गंभीर की प्रशंसा करने वालों में यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ भी शामिल हो गये हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।