Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    योगी और वरुण मुख्यमंत्री प्रत्याशी बनाने की मांग

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Sat, 04 Jun 2016 10:54 PM (IST)

    भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अभी मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा घोषित नहीं किया है। पार्टी ऐसा करेगी, यह भी तय नहीं है। सीएम पद के दावेदारों के करीबी उन्हें ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लखनऊ। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अभी मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा घोषित नहीं किया है। पार्टी ऐसा करेगी, यह भी तय नहीं है। यह निर्णय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिया जा सकता है, इसलिए सीएम पद के दावेदारों के करीबी उन्हें मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी बनाने की मांग उठा रहे हैं। इसी क्रम में इलाहाबाद के सुभाष चौराहे पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गोरक्ष पीठाधीश्वर सांसद योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उन्हें मुख्यमंत्री प्रत्याशी बनाने की मांग उठाई। उधर, तीर्थराज प्रयाग ब्राह्मण महासभा के बैनर तले संगम नोज पर जल सत्याग्रह के जरिए प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष से सांसद वरुण गांधी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाने की मांग की गई।