विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अखिलेश को मुलायम का एक और झटका, कहा-सपा को महागठबंधन की जरूरत नहीं

By Dharmendra PandeyEdited By:
Updated: Mon, 17 Apr 2017 10:56 AM (IST)

मुलायम ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी से भी अकेले लडऩे और जीतने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को किसी के साथ गठबंधन की जरुरत नहीं है।

अखिलेश को मुलायम का एक और झटका, कहा-सपा को महागठबंधन की जरूरत नहीं
अखिलेश को मुलायम का एक और झटका, कहा-सपा को महागठबंधन की जरूरत नहीं

मैनपुरी (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव लगातार पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के फैसलों पर उंगली उठाते रहते हैं। आज मैनपुरी में एक कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव के महागठबंधन के फैसले को बेकार बताया है। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को किसी से भी गठबंधन करने की कोई जरूरत नहीं हैं। कांग्रेस के गठबंधन का हाल सब देख चुके हैं।  

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश को पाकिस्तान नहीं बनने दिया और न बनने देंगेः मायावती 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है, कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ देश में किसी भी गठबंधन को समाजवादी पार्टी समर्थन करेगी। अखिलेश यादव तो बहुजन समाज पार्टी की मायावती के साथ गठबंधन को लेकर भी काफी सकारात्मक रुख दिखा चुके हैं। इसके इतर पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने गठबंधन की किसी गुंजाइश को सिरे से ही नकारकर अखिलेश को झटका दे दिया है।

मैनपुरी के करहल में निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि महागठबंधन की कोई जरूरत नहीं है।

समाजवादी पार्टी अकेले समर्थ है। इसी वर्ष जनवरी को अखिलेश यादव की टीम ने मुलायम सिंह यादव को हटाकर अखिलेश यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया था। इसके बाद से अखिलेश यादव ही समाजवादी पार्टी से जुड़े हर फैसले करते रहे हैं। कल अखिलेश ने भाजपा के खिलाफ किसी से भी गठबंधन की बात कही थी, लेकिन आज मुलायम सिंह यादव ने उसको खाारिज कर दिया।

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी का सिर काटने पर इनाम घोषित करने वाला भाजपाई नहीं : पूनम महाजन 

मुलायम ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी से भी अकेले लडऩे और जीतने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को किसी के साथ गठबंधन की जरुरत नहीं है।  इससे पहले कल इटावा के सिविल लाइंस में मुलायम सिंह यादव ने नई पार्टी की गुंजाइश को सिरे से नकार दिया था। उन्होंने कहा था कि शिवपाल सिंह यादव के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की बातें बेबुनियाद हैं। वह समाजवादी पार्टी में ही हैं और आगे भी वह सपा में ही रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Election commissiom: बैलट पेपर से होगा उत्तर प्रदेश में नगर निगम चुनाव