विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मथुरा में किशोरी को घर से खींचकर सामूहिक दुष्कर्म, सांप्रदायिक तनाव

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 28 Sep 2016 06:17 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 07:11 PM (IST)

मथुरा के एक गांव में समुदाय विशेष के दो युवक किशोरी को घर से खींचकर ले गए और दुष्कर्म किया। आज हिंदू महापंचायत है। आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं।

News Article Hero Image

मथुरा (जेएनएन)। बीती रात मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र के एक गांव में समुदाय विशेष के दो युवक किशोरी को घर से खींचकर ले गए और दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने एक को मौके से पकड़कर दो घंटे बंधक बनाए रखा जबकि दूसरा भाग गया। गांव में तनाव है। हिंदू समाज ने महापंचायत बुलाई है। दहशत में आरोपी पक्ष के कुछ लोग गांव से चले गए हैं।

सामूहिक दुराचार के आरोपियों ने दुष्कर्म पीड़िता को तेजाब से नहलाया

गांव निवासी यूनिस और अनीस ने रात 10.30 बजे घर के अंदर सोती किशोरी को दबोच लिया और उठाकर पास के खाली प्लाट में ले जाकर दुष्कर्म किया। जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच पीडि़ता की चीख निकल गई और आसपास के लोग गली में आ गए। अंधेरा होने के कारण अनीस तो भाग गया पर यूनिस ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। भीड़ ने उसे बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी को भीड़ ने आरोपी सौंपने से इन्कार कर दिया। करीब दो घंटे बाद एसपी देहात अरुण कुमार और सीओ गोवर्धन अजय कुमार ने भीड़ को समझा-बुझाकर यूनिस को कब्जे में लिया।

बरेली में हथियार के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म

आज सुबह हैवानियत का पता चला तो आसपास के कई गांवों के लोग भी थाने पहुंच गए। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन करती भीड़ दोपहर तक थाने पर डटी रही। पीडि़ता के पिता ने दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अनीस की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

लव जिहाद को लेकर आगरा कचहरी में पथराव और तोड़फोड़

बदायूं में किशोरी से दुष्कर्म

बदायूं के मूसाझाग क्षेत्र में घर में बर्तन साफ कर रही किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीडि़ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सुबह किशोरी घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी महेश घुस आया और किशोरी को उठाकर कमरे में ले गया। मुंह में कपड़ा ठूंसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद वह कमरे के बाहर निकला तो पीडि़ता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे गुस्सा आरोपी ने किशोरी को चाकू मारकर घायल कर दिया। परिजन पीडि़ता को लेकर एसपी सिटी अनिल कुमार यादव के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी। फिलहाल आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।