विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजम खां की गाय पहुंची अधोक्षजानंद की गौशाला

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Tue, 11 Apr 2017 12:48 PM (IST)Updated: Tue, 11 Apr 2017 01:00 PM (IST)

सोमवार देर रात रामपुर के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ओमेन्द्र सिंह चौहान और मेहंदीनगर जुनुबी के प्रधान गुड्डू सिंह गाय-बछिया लेकर जतीपुरा मार्ग स्थित अधोक्षजानंद के आश्रम पहुंचे।

आजम खां की गाय पहुंची अधोक्षजानंद की गौशाला
आजम खां की गाय पहुंची अधोक्षजानंद की गौशाला

मथुरा (जागरण संवाददाता)। 'जिएं तो जिएं कैसे, और जाएं तो जाएं कहां। मुझे आपसे अपने रिश्तों पर कल भी गर्व था और आज भी है। धर्म और इंसानियत के लिए काम करने वाले आप जैसे हों, तो भारत ही नहीं, सम्पूर्ण विश्व दारूल अमन हो जाएगा, मगर बदले हालात में मुझे बेहद डर लग रहा है और बेहद दुखी मन से आपकी दी गाय आपको लौटा रहा हूं।' ये लाइनें उस पत्र की हैं जो आजम खां ने श्यामा गाय और बछिया के साथ गोवर्धन पीठाधीश्वर अधोक्षजानंद को भेजा है।

सोमवार देर रात दो बजे रामपुर के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ओमेन्द्र सिंह चौहान और मेहंदीनगर जुनुबी के प्रधान गुड्डू सिंह गाय-बछिया लेकर जतीपुरा मार्ग स्थित अधोक्षजानंद के आश्रम पहुंचे। भेंट की गाय वापस आई, तो अधोक्षजानंद की आंखें छलछला गईं। उन्होंने गाय को दुलारा। गाय लेकर आए ओमेन्द्र सिंह ने जब गाय प्राप्त की बात लिखकर देने को कहा, तो वे चुप हो गए और बोले, बाद में बात करूंगा।

वार्ता के दौरान अधोक्षजानंद देव तीर्थ ने कहा कि गाय सबकी है, हिन्दुस्तान की है, हिन्दुस्तिानियों की है। आजम खां साहब की गोभक्ति को ध्यान में रखते हुए उनकी रुचि के अनुसार श्यामा गाय डेढ़ साल पहले भेंट की थी। उनके परिजनों ने गाय की जो सेवा की है, काबिले तारीफ है।

भय के माहौल के कारण तथा राजस्थान की घटना को देखते हुए उन्होंने गाय वापस की है। जाति, धर्म और मजहब के नाम पर ऐसी स्थिति बनी है, यह ठीक नहीं है। सरकारों को ऐसा माहौल बनाना होगा, जिससे गोभक्त बिना किसी संशय गोसेवा कर सकें। गोरक्षा कानून बनना चाहिए। एक सशक्त कानून पूरे देश में लागू हो। कानून हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटा जाए। मोहन भागवत जी के गोहत्या पर पाबंदी के बयान पर उन्होंने कहा कि वह सरकार से सख्ती से गोकानून लागू करने को कहें।

यह भी पढ़ें: आजम खां की युनिवर्सिटी से 150 किलो की मूर्ति चोरी करने वाले गिरफ्तार

जब तक गोकशी है, तब तक देश की आजादी पर प्रश्नचिन्ह है। दरअसल, अधोक्षजानंद ने गोवर्धन में गौशाला का निर्माण कराया था। इसका उद्घाटन तत्कालीन नगर विकास मंत्री आजम खां ने किया था। गौशाला के निर्माण में भी आजम खां ने सहयोग किया था। उद्घाटन के समय स्वामी अधोक्षजानंद ने आजम खां को बछिया सहित गाय भेंट की थी।

यह भी पढ़ें: यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ जमानती वारंट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।