विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मथुरा के निकट एक्सप्रेस वे हादसे में उद्योगपति सहित तीन की मौत

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 31 Jan 2017 09:16 PM (IST)Updated: Tue, 31 Jan 2017 10:26 PM (IST)

यमुना एक्सप्रेस वे पर सुबह घने कोहरे में मथुरा के उद्योगपति की कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। ...और पढ़ें

मथुरा के निकट एक्सप्रेस वे हादसे में उद्योगपति सहित तीन की मौत
मथुरा के निकट एक्सप्रेस वे हादसे में उद्योगपति सहित तीन की मौत

मथुरा (जेएनएन)। यमुना एक्सप्रेस वे पर आज सुबह घने कोहरे में मथुरा के उद्योगपति की कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। इसके बाद कार के पीछे आ रहे आधा दर्जन वाहन टकराते रहे। उद्योगपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: मथुरा में एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरा ट्रक, एक की मौत

गुरु कृपा गेस्ट हाउस विश्राम घाट मथुरा के मालिक संतोष चतुर्वेदी उर्फ बब्बू पत्नी रचना चतुर्वेदी, दोस्त मुकेश गुप्ता और दो बच्चों के साथ मंगलवार सुबह अर्टिगा कार से नोएडा जा रहे थे। कार को अब्राहम चला रहे थे। जेवर टोल के समीप (माइल स्टोन 36) पर घने कोहरे में आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से कार ट्रक में घुस गई। इसी दौरान पीछे से आ रहीं आधा दर्जन गाडिय़ां भी कोहरे में एक-दूसरे से टकराती रहीं। चालक अब्राहम, संतोष चतुर्वेदी और मुकेश गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। संतोष की पत्नी रचना, बेटा यश और बेटी यशस्वी घायल हो गए। रचना की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि संतोष पासपोर्ट ऑफिस जा रहे थे। वे उद्योगपति होने के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। मृतक मुकेश गुप्ता नियो न्यूज चैनल के निदेशक कैलाश गुप्ता के चचेरे भाई थे। घायलों को कैलाश और नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य गाडिय़ों के भी कुछ लोग घायल हुए।

यह भी पढ़ें: कुशीनगर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।