विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कन्हैया तो बस झांकी है उमर खालिद बाकी है

By Edited By:
Updated: Mon, 15 Feb 2016 07:46 PM (IST)

दोहरीघाट (मऊ) : जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में गत दिनों संसद हमले के आरोपी आतंकवादी अफ

News Article Hero Image

दोहरीघाट (मऊ) : जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में गत दिनों संसद हमले के आरोपी आतंकवादी अफजल गुरु की बरसी मनाने तथा पाकिस्तान ¨जदाबाद व अन्य राष्ट्रविरोधी नारे लगाए जाने से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार इस घटना का विरोध किया। मुख्य आरोपी कन्हैया कुमार, अध्यक्ष छात्र संघ जेएनयू की गिरफ्तारी का विरोध करने पर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष जर्नादन मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रविरोधियों के समर्थन में राहुल गांधी का जेएनयू दौरा करना व बयान देना शर्मनाक है। कार्यकर्ताओं ने कन्हैया तो बस झांकी है, उमर खालिद बाकी है, नारे के साथ अपने आक्रोश का इजहार किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी संतोष राय, केशभान राय, हिमांशु राय, र¨वद्र वर्मा, अर¨वद साहू, प्रह्लाद भारती, पप्पू गुप्ता, दुर्गविजय राय, रामचरण ¨सह, रवि राय, मुन्ना, श्रीकांत श्रीवास्तव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।