Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सपा सरकार जनता को बना रही बेवकूफ , मोदी नवयुग निर्माता : केशव

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Sat, 03 Dec 2016 08:51 PM (IST)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा सरकार झूठे विकास के नाम पर जनता को बेवकूफ बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवयुग के निर्माता ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुरादाबाद (जेएनएन)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी सरकार झूठे विकास के नाम पर जनता को बेवकूफ बना रही है। जिन परियोजनाओं को पूरा होने में अभी काफी समय लगेगा उनका शुभारंभ अभी से कर दिया गया। सपा और बसपा को गरीबों की खुशियां सहन नहीं होतीं। यहां परिवर्तन रैली की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, नोटबंदी पर जनता ने पीएम पर भरोसा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवयुग के निर्माता हैं। सूबे की जनता लूट और गुंडाराज से तंग आ चुकी है। पश्चिमी उप्र में कैराना और मुजफ्फरनगर के गुंडे सरकार बनने के बाद बख्शे नहीं जाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम को विश्व का सबसे शक्तिशाली नेता बताते हुए कहा कि ऐसा नेता केवल एक बार ही आता है। विधानसभा चुनाव के साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पीएम के नेतृत्व में भाजपा की जीत तय है।

    जनधन खाते में जमा पैसा अब गरीबों का, जमा करने वाला झेलेगा : मोदी

    मिस कॉल से मन की बात

    आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की जनता कैसी सरकार चाहती है, इसका पता लगाने के लिए यूपी की मन की बात अभियान चलाया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन के दौरान ही मिस कॉल के लिए (7505403403) नंबर नोट कराया। उन्होंने कहा कि इस नंबर पर मिस कॉल करने पर आपके पास फोन आएगा। जिसमें कुछ सवाल पूछे जाएंगे और यह पता लगाने की कोशिश होगी कि यूपी की जनता क्या चाहती है।