विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सहारा दफ्तर पर आयकर का छापा

By Edited By:
Updated: Sat, 22 Nov 2014 09:12 PM (IST)

जागरण संवाददाता, नोएडा। निवेशकों के करोड़ों रुपये न लौटाने के मामले में तिहाड़ जेल में बंद सहारा प्

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, नोएडा।

निवेशकों के करोड़ों रुपये न लौटाने के मामले में तिहाड़ जेल में बंद सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय के दिल्ली एवं नोएडा स्थित कई कार्यालयों में शनिवार को आयकर विभाग ने छापा मारा।

सूत्रों के मुताबिक विभाग के अधिकारी सहारा के दिल्ली के ग्रेटर कैलाश और नोएडा स्थित दफ्तरों में पहुंचे और जरूरी दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांडरिंग के मामले में कार्रवाई की। कयास लगाया जा रहा है कि ईडी इस मामले में तिहाड़ जेल में बंद सुब्रत राय से पूछताछ कर सकती है। बताया जाता है कि ईडी ने जमाकर्ताओं के करोड़ों रुपये का भुगतान न करने के मामले में इसी वर्ष सहारा समूह के खिलाफ केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि निवेशकों के करोड़ों रुपये अदा न करने के मामले में सहारा प्रमुख सुब्रत राय कई महीने से दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं बंद हैं।