विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोएडा : फर्जी कंपनियों के 63 खातों में जमा हुई 165 करोड़ रुपये की रकम

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 21 Dec 2016 09:39 AM (IST)Updated: Wed, 21 Dec 2016 10:05 AM (IST)

यह रकम सेक्टर 51 और दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित शाखा में ही नहीं, बल्कि सेक्टर-18 स्थित एक्सिस बैंक में भी जमा की गई थी।

News Article Hero Image

नोएडा (जेएनएन)। दिल्ली से सटे नोएडा में आयकर विभाग की टीम द्वारा एक्सिस बैंक की शाखा में 20 फर्जी कंपनियों के खाते मिलने के बाद एक-एक कर कई राज सामने आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो एक्सिस बैंक में फर्जी कंपनियों के खातों का जाल काफी बड़ा है। आयकर विभाग को अब तक की जांच में पता चला है कि नोटबंदी के बाद 63 खातों में 165 करोड़ रुपये जमा कराए गए थे। ये खाते काफी पुराने हैं। यह रकम सेक्टर 51 और दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित शाखा में ही नहीं, बल्कि सेक्टर-18 स्थित एक्सिस बैंक में भी जमा की गई थी।

यहां पर बता दें कि शुरुआती जांच में बैंक में 20 ऐसे खातों में नोटबंदी के बाद करीब 60 करोड़ रुपये जमा होने का पता चला था। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे और फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि कई खाते फर्जी आइडी पर खुले हैं।

आयकर विभाग की जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यह संख्या अभी और बढ़ेगी। दूसरी तरफ जिले के सभी बैंक खातों से जुड़ी जरूरी जानकारी आयकर विभाग को उपलब्ध करा रहे हैं। सेक्टर-18 स्थित शाखा ने आयकर विभाग को 23 संदिग्ध खातों की सूची दी है।

शुरुआती जांच में ही एक्सिस बैंक में सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई थी, जिसमें दिल्ली के पीतमपुरा निवासी नंदू पासवान कई बार बैंक में आता-जाता दिखा है। वहीं पूछताछ में नंदू ने इस बात से इन्कार किया। यह वहीं नंदू पासवान है, जिसके खाते में करोड़ों रुपये के लेनदेन का पता चला था। नंदू पीतमपुरा में केबल कारोबारी अन्नू के पास 2012 से काम कर रहा था।

फर्जी आईडी के आधार पर नंदू का चालू और बचत खाता खुलवाया गया था। उसके खाते हिमांशी इंटरप्राइजेज के नाम से खोले गए थे और उसी को प्रोपराइटर बनाया गया था। मामले को जांच ईडी भी कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।