Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी चुनाव 2017: स्टेटिक मजिस्ट्रेट व माइक्रो आब्जर्वर करेंगे मतदान की निगरानी

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Wed, 08 Feb 2017 07:40 AM (IST)

    प्रत्याशियों से भी संवेदनशील बूथों की सूची मांगी गई थी। प्रत्याशियों की वरी सूची व क्रिटिकल बूथ के आधार पर सुरक्षा रणनीति तैयार की गई है। ...और पढ़ें

    यूपी चुनाव 2017: स्टेटिक मजिस्ट्रेट व माइक्रो आब्जर्वर करेंगे मतदान की निगरानी
    यूपी चुनाव 2017: स्टेटिक मजिस्ट्रेट व माइक्रो आब्जर्वर करेंगे मतदान की निगरानी

    नोएडा, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रशासन की रणनीति तैयार हो चुकी है। क्रिटिकल बूथ पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व माइक्रो आब्जर्वर की निगरानी में मतदान होगा। सबसे अधिक स्टेटिक मजिस्ट्रेट जेवर विधानसभा में लगाए गए हैं। प्रशासन ने रणनीति में बदलाव किया है। 143 बूथ पर वीडियोग्राफी होगी।

    जिले की तीनों विधानसभाओं नोएडा, दादरी व जेवर में 11 फरवरी को मतदान होगा। प्रशासन ने तीनोंं विधानसभा क्षेत्र में 36 बूथ को क्रिटिकल चिह्नित किया है। प्रत्याशियों से भी संवेदनशील बूथों की सूची मांगी गई थी। प्रत्याशियों की वरी सूची व क्रिटिकल बूथ के आधार पर सुरक्षा रणनीति तैयार की गई है। 78 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व 47 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2017: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को चुभ रही है गठबंधन की गांठ

    तीनों विधानसभाओं पर मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल से संपन्न कराने की जिम्मेदारी इन पर होगी। कुछ बूथ ऐसे होंगे जहां, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व माइक्रो आब्जर्वर दोनों मौजूद रहेंगे। प्रत्याशियों ने जिन बूथ की सूची सौंपी है। उन गांवों में मोबाइल वैन सुरक्षा बलों के साथ गश्त करेगी। इसके अलावा 27 मतदान केंद्र के 143 बूथ पर वेब कास्टिंग होगी। इसके जरिये आयोग भी इन बूथ पर मतदान की पल-पल की जानकारी लेगा।

    विधानसभा स्टेटिक मजिस्ट्रेट माइक्रो आब्जर्वर
    नोएडा 25 11
    दादरी 23 16
    जेवर 30 20
    क्रिटिकल बूथ

    विधानसभा संख्या
    नोएडा 02
    दादरी 17
    जेवर 17

    खबरें और भी