विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब नोटबंदी को मिला विश्व का भी समर्थन, बढ़ी पर्यटन उद्योग की धमक

By JP YadavEdited By:
Updated: Wed, 28 Dec 2016 11:03 AM (IST)

नोटबंदी के बाद भारत की छवि दुनिया में बेहतर हुई है। तभी भारत आने वाले विदेशियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

News Article Hero Image

नोएडा (ललित विजय)। नोटबंदी को लेकर देश में भले ही नरेंद्र मोदी सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हो, लेकिन दुनिया ने उनके इस कदम का समर्थन किया है। साथ ही भारत की छवि दुनिया में और बेहतर हुई है। इसी का नतीजा है कि नोटबंदी के बाद भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ोतरी हुई है।

यही नहीं, नोटबंदी के बाद भारतीय पर्यटन उद्योग की कमाई विश्व पर्यटन उद्योग से डेढ़ गुना ज्यादा रही है। नवंबर में विश्व पर्यटन की विकास दर 4.53 प्रतिशत रही, वहीं भारतीय पर्यटन उद्योग का विकास दर लगभग 7.50 प्रतिशत रहा।

नोटबंदी पर 'भाबीजी' भी PM के समर्थन में, बोलीं- 'सही पकड़े हैं मोदीजी'

विदेशी पर्यटकों की संख्या में 7.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी

नोटबंदी से पहले अक्टूबर में भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या लगभग 8 लाख 18 हजार थी। नोटबंदी के बाद नवंबर में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़कर 8 लाख 78 हजार हो गई। इस तरह विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगभग 7.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

देशी पर्यटकों की संख्या में भी 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी

नोटबंदी के बाद देश के पर्यटन के शौकिन लोगों के भी कदम नहीं रुके। अक्टूबर में देशी पर्यटकों की संख्या 7 लाख 43 हजार थी। नोटबंदी के बाद देशी पर्यटकों की संख्या 8 लाख 30 हजार हो गई। इस तरह देशी पर्यटकों की संख्या में भी 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

नोटबंदीः महिला के जनधन खाते में आए 100 करोड़, अचरज में PM कार्यालय

कैशलेस की तरफ तेजी से बढ़ा पर्यटन उद्योग

नोटबंदी के बाद पर्यटन उद्योग तेजी से कैशलेस की तरफ बढ़ा है। पहले भारत के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर ई टिकट लेने वालों की संख्या महज 30 लाख थी। नोटबंदी के बाद ई टिकट लेने वालों की संख्या 1 करोड़ 81 लाख हो गई।

धार्मिक स्थल पर आने वालों की संख्या में ज्यादा बढ़ोतरी

नोटबंदी के बाद भारत के धार्मिक स्थल पर जाने वालों की संख्या में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इसमें विदेशी और देशी दोनों पर्यटक शामिल हैं। धार्मिक स्थल के बाद बर्फबारी वाले स्थल पर जाने वाले पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक रही।

नववर्ष पर पर्यटन उद्योग में और तेजी की संभावना

नववर्ष के दौरान भारतीय पर्यटन उद्योग में और तेजी की संभावना है। पर्यटन मंत्रालय का दावा है कि नववर्ष के दौरान भारतीय पर्यटन उद्योग में 2-3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाती है। इस वर्ष पर्यटन मंत्रालय को उम्मीद है कि यह आंकड़ा 5 प्रतिशत के पार चला जाएगा।

केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) का कहना है कि नोटबंदी के बाद भारत की छवि दुनिया में बेहतर हुई है। तभी भारत आने वाले विदेशियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अगर दुनिया ने नोटबंदी को नकारात्मक तौर पर लिया होता तो विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में गिरावट आती, जबकि हुआ ठीक इसके विपरित है। पर्यटन मंत्रालय को उम्मीद है कि नववर्ष के दौरान पर्यटन उद्योग में और तेज बढ़ोतरी होगी।