विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg boss 10 के पूर्व प्रतिभागी स्वामी ओम को पटक-पटक कर पीटा, जानें क्यो

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 15 Jan 2017 08:51 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 12:21 PM (IST)

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रहे स्वामी ओम एक बार फिर भारी विवाद में घिर गए हैं। इसबार एक न्यूज़ चैनल के शो के दौरान उनके साथ हाथापाई हुई है।

Bigg boss 10 के पूर्व प्रतिभागी स्वामी ओम को पटक-पटक कर पीटा, जानें क्यो
Bigg boss 10 के पूर्व प्रतिभागी स्वामी ओम को पटक-पटक कर पीटा, जानें क्यो

नोएडा (जेएनएन)। टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ से बाहर निकाले जाने वाले स्वामी ओम फिर विवादों में आग गए हैं। एक निजी न्यूज चैनल में कार्यक्रम के दौरान उनका विवाद हो गया। कार्यक्रम के दौरान ही उनसे हाथापाई हुई। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम के समय स्वामी ओम सेक्टर-126 स्थित एक निजी न्यूज चैनल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। इस कार्यक्रम में कुछ दर्शक भी मौजूद थे। कार्यक्रम में बहस के दौरान एक टिप्पणी पर वहां मौजूद दर्शक उग्र हुए और विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने उन पर हमला किया।

यह हुआ था शो में

स्वामी ओम ने शो के दौरान दर्शकों में बैठी एक महिला के साथ बदसलूकी की थी, जिसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। इस मारपीट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है, एक सवाल के जवाब में स्वामी ओम महिला के साथ बदसलूकी से पेश आ रहे हैं। इस दौरान एंकर ने उन्हें रोकने की भी कोशिश की, लेकिन वे रुके नहीं।

यह भी पढ़ेंः 'बिग बॉस' को स्वामी ओम ने अब बताया TRP का खेल

स्वामी ओमजी ने भी चलाए लात-घूसे

वहीं इंटरव्यू में बैठे एक अन्य धार्मिक गुरु उन्हें रोकने के लिए उठे, लेकिन स्वामी ओम एक साथ आए एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद स्वामी ओम को रोकने के लिए उठे धार्मिक गुरु ने उस व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद स्वामी ओम भी उस गेस्ट के साथ मारपीट करने लगे।

दंगल में तब्दील हो गया स्टूडियो

बताया जा रहा है कि स्वामी ओमजी का एक महिला से विवाद से हो गया था। इसके बाद स्टूडियो दंगल में बदल गया और स्वामी ओम के साथ मारपीट की गई। स्वामी ओम इस दौरान फर्श पर नीचे भी गिर गए। हालांकि, उसके बाद एंकर और चैनलकर्मियों ने बीच-बचाव करके मामले को शांत करवाया। ब्रेक पर जाने के बाद टीवी शो दोबारा शुरू किया गया। शो में दो धार्मिक गुरु मार्कंडे पुरी और एचएस रावत भी मौजूद थे।

पिछले दिनों चैनल के एक न्यूज एंकर के मुंह पर फेंका था पानी

नोएडा स्थित एक न्यूज चैनल के स्टूडियो में पिछले दिनों इंटरव्यू देते हुए स्वामी ओम ने एंकर ने मुंह पर पानी फेंक दिया। एंकर ने शो में स्वामी ओम से लड़कियों के छोटे कपड़ों और पेशाब फेकने जैसे मुद्दों के बारे में उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो बाबा ने पूरा फिर बिग बॉस हाउस के अंदर वाला ड्रामा शुरू कर दिया।

ओमजी ने न्यूज रूम स्टूडियो में बैठे एंकर पर ग्लास में रखा पानी फेंक दिया। इस दौरान स्वामी ओमजी की मुंह बोली बेटी प्रियंका जग्गा भी वहां मौजूद थीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।