विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

35 ग्रामीणों की 85 एकड़ जमीन का सफाया

By Edited By:
Updated: Mon, 01 Sep 2014 10:21 PM (IST)

News Article Hero Image

पीलीभीत : बाढ़ का दंश कम होने के बाद अब प्रशासन ने इसका सर्वे करवाना शुरु कर दिया है। लेखपाल ने गांव जाकर जब पड़ताल की तो 35 ग्रामीणों की 85 एकड़ कृषि भूमि नदी ने निगली है।

ट्रांस शारदा क्षेत्र के ग्राम राणाप्रतापनगर और नहरोसा में शारदा नदी ने तबाही मचाते हुए बाढ़ के बाद कटान करते हुए कृषि भूमि का सफाया करना शुरु किया था। नदी ने खेतों में लहलहाती धान और गन्ने की फसल को काट लिया था। बाढ़ के बाद अब क्षतिपूर्ति के लिए एसडीएम ने सर्वे कराने की प्रक्रिया शुरु की है। क्षेत्र में जाकर लेखपाल रामचंद्र ने इसका सर्वे किया है। लेखपाल ने दोनों ग्राम के माला पांडेय, रामराज, मुनीब, निजामुद्दीन, तजमुल्ल, फुलझड़ी, कमलेश गुप्ता, सीताराम, हरीश सहित 35 ग्रामीणों के नाम है। लेखपाल ने बताया शारदा में अब तक दोनों गांवों की 85 एकड़ भूमि का कटान किया है। इसके अलावा सरकारी नल, कब्रिस्तान और मंदिर की भूमि का भी कटान किया है।