विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ससुरालियों पर लगाया पुत्र की हत्या करने का आरोप

By Edited By:
Updated: Wed, 16 Jul 2014 05:17 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पीलीभीत :

युवक के सुसराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर देने का आरोप लगाया गया है। युवक का पिता जब फरियाद लेकर थाना न्यूरिया पहुंचा तो पुलिस ने उसको भगा दिया। इसके बाद वह थाना सुनगढ़ी पहुंचा और पुलिस से फरियाद लगाई। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम शिवपुरिया निवासी ज्वाला प्रसाद के मुताबिक उनके पुत्र दुरविन्दर सिंह का विवाह थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम शिकलापुर निवासी मीरादेवी से हुआ था। आरोप है कि दुरविन्दर के ससुराल पक्ष के लिए उसे लगभग एक माह पूर्व नौकरी दिलवाने के बहाने देहरादून ले गए थे। आठ दिन पूर्व उनका पुत्र घर पर आया और खर्चे के लिए 15000 रुपये भी ले गया। इसके बाद से उनके पुत्र से आज तक उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया। इस पर उन्हे कुछ शक भी हुआ। इसी बीच बुधवार को उनके मोबाइल पर ग्राम सिकलापुर के एक व्यक्ति ने फोन करके बताया कि उनके पुत्र की ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी है और शव का गांव में अंतिम संस्कार करने जा रहे है। इस सूचना पर परिजनों के हाथ पांव फूल गए। वह लोग तत्काल थाना न्यूरिया पहुंचे पर पुलिस ने उनको कार्रवाई करने के बजाए थाने से भगा दिया। इसके बाद वह लोग थाना सुनगढ़ी पहुंचे। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया युवक का जहर खाकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।