विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वकीलों ने फूंका आतंकवाद का पुतला

By Edited By:
Updated: Tue, 09 Aug 2016 11:00 PM (IST)

प्रतापगढ़ : क्वेटा में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की गोली मार कर की गई हत्या के विरोध में वकीलों न

News Article Hero Image

प्रतापगढ़ : क्वेटा में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की गोली मार कर की गई हत्या के विरोध में वकीलों ने मंगलवार को कचहरी में आतंकवाद का पुतला फूंका।

जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान सरकार के गठजोड़ से आतंकवादियों ने बलूचिस्तान के क्वेटा में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में फाय¨रग व विस्फोट करके हमला किया गया। इसमें 75 लोगों की जानें चली गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। यह घटना पूर्व विश्व के लिए शर्मनाक है। बैठक का संचालन महामंत्री दिनेश पांडेय ने किया।

इस मौके पर अशोक ¨सह, राजेंद्र ¨सह जरियारी, इंद्राकर मिश्र, केके शुक्ला, जय प्रकाश मिश्र, सर्वेश शुक्ला, विनोद त्रिपाठी, संतोष पांडेय, इंद्रभाल मिश्र, सुभाष ¨सह, राजकुमार ¨सह, शरीफ खां, मकरंद शुक्ला, विश्वनाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।