विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक ही फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल,पिता ने लगाया हत्या का आरोप

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 14 Dec 2016 09:26 PM (IST)Updated: Wed, 14 Dec 2016 09:34 PM (IST)

रायबरेली में सरेनी थाना क्षेत्र में एक घर में प्रेमी युगल एक ही फंदे से झूलता मिला। युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।

News Article Hero Image

रायबरेली (जेएनएन)। सरेनी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर कलां में एक घर में प्रेमी युगल एक ही फंदे से झूलता मिला। पंखे के कुंडे के सहारे मिले दोनों शवों के गले एक ही दुपट्टे से कसे थे। शवों के पास सुसाइड नोट मिला है, जिसमें प्रेम संबंध में परिजनों के बाधा बनने का जिक्र है। युवक के पिता ने सुसाइड नोट की राइटिंग पुत्र की न होने की बात कहते हुए लड़की के भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, शव जिस परिस्थिति में मिले है वह आत्महत्या पर सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम संबंध से जुड़ा लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा।

युवक अंशू उर्फ विवेक (25) पुत्र केदारनाथ बाजपेयी कानपुर के श्याम नगर मोहल्ले का निवासी था। वह एक माह से तिवारीपुर कलां स्थित ननिहाल में रह रहा था। बताया जा रहा है कि नानी सरस्वती देवी के अकेले होने के चलते अंशु अक्सर यहां काफी समय तक रहता था। इसी दौरान उसका गांव की ही युवती पूजा (20) पुत्री दुर्गा प्रसाद मिश्र से प्रेम संबंध हो गए। दोनों की शादी की बात भी चली थी लेकिन लड़की के परिजन तैयार नहीं थे। इसके बाद अंशु को कानपुर बुला लिया गया था और दोनों के मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इधर, नानी की तबीयत खराब होने के कारण वह एक माह से यहीं रह रहा था।

गांव के लोगों को कहना है कि मंगलवार को रात में करीब नौ बजे तक अंशू गांव के दोस्त शिवतोष मिश्र के साथ पड़ोस में ही महेंद्र मिश्र के दरवाजे के सामने अलाव से हाथ सेंक रहा था। दुर्गा प्रसाद मिश्र के घर सुबह विवेक व पूजा के शव एक साथ फांसी के फंदे पर लटके मिले। यह जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। पूजा की मां सरोज मिश्रा ने बताया कि उनकी बेटी पूजा रोज पांच बजे जाग जाती थी। आज सुबह वह छह बजे तक नहीं उठी तो उन्होंने 6.45 बजे उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। कमरा न खुलने पर खिड़की से झांककर देखा तो पंखे के कुंडे से दोनों के शव लटक रहे थे। सरोज ने मामले की जानकारी बड़े पुत्र व ग्राम प्रधान अश्वनी उर्फ राजू को दी तब उन्होंने 7 बजे सरेनी पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंचे सरेनी कोतवाल अशोक कुमार ङ्क्षसह ने कमरे का दरवाजा खुलवाया। विवेक के पिता केदारनाथ बाजपेई ने आरोप लगाया है कि पूजा के प्रधान भाई ने बेटे की हत्या की है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग विवेक से मिल नहीं रही है। दोनों को मारकर फांसी पर लटकाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।