विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयाप्रदा को फिल्म विकास परिषद अध्यक्ष बनाने पर बोले आजम

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Sun, 14 Aug 2016 06:37 PM (IST)

आजम खां ने कहा कि फिल्म विकास परिषद अध्यक्ष किसी इंजीनियर व डॉक्टर को बनाया नहीं गया। फिल्म मंडली वाली को ही बनाया है।

News Article Hero Image

रामपुर (जेएनएन)। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा है कि फिल्म विकास परिषद का अध्यक्ष किसी इंजीनियर व डॉक्टर को तो बनाया नहीं गया है। फिल्म मंडली वाली को ही बनाया है, इसलिए इसमें एतराज क्या हो सकता है। प्रदेश सरकार द्वारा रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा को फिल्म विकास परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। मीडिया ने इस पर आजम खां की प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने यह बात कही।

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बुलंदशहर में मां बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीडि़ता के उनके खिलाफ कोर्ट जाने पर बोले कि भाजपा वालों ने ही उकसाकर भेजा होगा। उन्होंने फिर दोहराया कि बादशाह के सारे वादे झूठे साबित हुए। न तो काला धन वापस आया और न ही मंहगाई कम हुई। कहा कि, अब तो भाजपा नेता तनाव बढ़ाने वाले बयान देने में लग गए हैं। तंज किया कि यदि ऐसे बयान नहीं देंगे तो चुनाव में उनको कौन पूछेगा।