विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिलेरी क्लिंटन ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना

By Edited By:
Updated: Sun, 21 Aug 2016 10:38 PM (IST)

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : हिलेरी क्लिंटन नर्सिग कालेज व बिल क्लिंटन स्कूल की गतिविधियों के प्रकाश

News Article Hero Image

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : हिलेरी क्लिंटन नर्सिग कालेज व बिल क्लिंटन स्कूल की गतिविधियों के प्रकाशित समाचार से खुश होकर अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने संस्थाओं को बधाई पत्र भेजकर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

रामपुर प्रवासी अमेरिका में बसे एनआरआई विनोद गुप्ता की कस्बे में शिक्षण संस्था हिलेरी क्लिंटन नर्सिग कालेज, हिलेरी क्लिंटन साइंस पेरामैडिकल कालेज व बिल क्लिंटन संस्थाओं में छात्र-छात्राओं द्वारा समय समय पर कार्यक्रम व प्रदर्शनी आयोजित की जाती है। संस्थाओं द्वारा कराए गए इन कार्यक्रमों की प्रगति से अध्यक्षा राजकमल सक्सेना द्वारा उन्हे अमेरिका में विनोद गुप्ता को अवगत कराया जाता है। अमेरिका में विनोद गुप्ता ने हिलेरी क्लिंटन को दिखाया तो अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने प्रभावित होकर विनोद गुप्ता व रामरति एजूकेशन काम्पलेक्स में पत्र भेजा है। पत्र में हिलेरी ने कहा कि मेरे नाम पर छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा मिल रही है यह गौरव की बात है। उन्होंने नवम्बर में अपने चुनाव का जिक्र भी किया है।