Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शिमला और मनाली से ज्यादा ठंडा हो गया यूपी का सहारनपुर

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Thu, 22 Dec 2016 09:13 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश का सहारनपुर शिमला और मनाली से ज्यादा ठंडा रहा। आज शिमला में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री, जबकि सहारनपुर में डेढ़ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    सहारनपुर (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके भीषण ठंड की चपेट में आ गए हैं। इनमें पश्चिम उत्तर प्रदेश थर-थर कांपने लगा है। जाड़े का सितम कुछ इस तरह बढ़ता गया कि आज शिमला और मनाली से यूपी का सहारनपुर ज्यादा ठंडा रहा। बताया गया है कि आज मनाली और शिमला में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री है जबकि सहारनपुर में न्यूनतम तापमान डेढ़ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    नरेंद्र मोदी केवल जुमले बोलने वाले फेंकू प्रधानमंत्री : शिवपाल

    सहारनपुर गन्ना अनुसंधान शाखा के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक राकेश बहादुर ने बताया कि वर्ष 1969 में 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान एक डिग्री था। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। 21 दिसंबर को तापमान लगभग इतना ही था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से रविवार के बीच सहारनपुर का पारा शून्य डिग्री से भी नीचे जा सकता है। अभी धुंध और कोहरा बना रहेगा। आने वाले दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और फिर इसका और ज्यादा असर सहारनपुर में दिखेगा।

    बूथ कार्यकर्ताओं को मोदी का जीतमंत्रः शिकस्त का चक्रव्यूह ही विजय की ढाल

    मौसम वैज्ञानिक राकेश बहादुर व पीयूष पाठक तथा कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक डॉ. सत्यप्रकाश का मानना है कि सहारनपुर शिवालिक पर्वत की तलहटी में बसा होने के नाते, बर्फीली हवाएं यहां ज्यादा प्रभाव डालती हैं। सहारनपुर के ही बेहट, बादशाही बाग, मिर्जापुर, बिहारीगढ़, सरसावा ऐसे क्षेत्र हैं, जहां आज न्यूनतम पारा शून्य दर्ज किया गया, जबकि जनपद का औसत पारा डेढ़ डिग्री सेल्सियस रहा।

    अच्छा हुआ राहुल बोलने लगे, भूकंप की स्थिति तो पता चल रही : मोदी

    खबरें और भी