यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कोहरे का कहर, चलने लगी शीतलहर
सम्भल। कोहरे का कहर जारी है और इसके साथ ठंड भी बढ़ने लगी है। गुरुवार को रात के साथ दिन के तापमान मे

सम्भल। कोहरे का कहर जारी है और इसके साथ ठंड भी बढ़ने लगी है। गुरुवार को रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सूरज दिनभर बादलों में छिपा रहा। तेज पछुआ हवाओं ने शीतलहर का अहसास करा दिया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दिनों में ठंड बढ़ने वाली है। फिलहाल अचानक बढ़ी ठंड ने स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।
पिछले तीन दिन से मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। दिनभर हर तरफ घना कोहरा छाया रहता है। गुरुवार को दिन निकलते ही वातावरण में घना कोहरा छाया हुआ था। दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुये। दोपहर बाद सूर्यदेव ने अपना तेज दिखाने का प्रयास किया लेकिन घने कोहरे ने सूर्यदेव को अपने आगोश में कैद किये रखा। कोहरे के साथ तेज पछुआ हवाओं के चलने से शीतलहर जैसा अहसास हुआ। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूलों में पहुंचे। तापमान में गिरावट होने से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। सड़क पर वाहन चालकों को कोहरे के कारण भारी दिक्कत झेलनी पड़ी। वहीं शाम होते ही लोग घरों में कैद हो गये। सड़कों के किनारे लोग जगह जगह आग जलाकर हाथ सेंकते दिखाई दिये।

