विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंदिर में चोरी

By Edited By:
Published: Wed, 06 Aug 2014 01:31 AM (IST)

News Article Hero Image

शाहजहांपुर : चोर अभी तक घरों को निशाना बना रहे थे लेकिन अब मंदिरों को भी नहीं बख्शा जा रहा। चोरों ने एक मंदिर का ताला तोड़ दिया और नकदी समेत 16 घंटे चुराकर ले गए।

थाना क्षेत्र के गांव गुलौला खेड़ा में शिव बाबा का मंदिर प्राचीनता के लिए विख्यात है। सोमवार की शाम पुजारी ने आरती करने के बाद मंदिर में ताला डाल दिया। पुजारी मंदिर के बाहर पेड़ के नीचे चारपाई पर सो गया। चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़ दिया। चोर 16 पीतल के घंटे तथा दानपात्र चुराकर ले गए। मंगलवार की सुबह छह बजे पुजारी मंदिर की सफाई करने के लिए उठे तो देखा कि मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ है और मंदिर व दानपात्र गायब है। मंदिर में चोरी की सूचना सुनकर तमाम श्रद्धालु मौजूद हो गए। पुजारी ने चोरी की सूचना थाने पर दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुजारी ने बताया कि चोर दानपात्र में से ढाई हजार रुपये तथा 16 घंटे चुराकर ले गए है, जिनका वजन 80 किलो है। अभी तीन दिन पूर्व चोर पुवायां में एक मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र चुराकर ले गए थे। इससे पहले चोर खुटार, निगोही, मदनापुर आदि क्षेत्रों में भी मंदिर से पीतल के घंटे चुराकर ले गए है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।