विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैराना मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी के बाद ताबड़तोड़ दबिश

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 21 Sep 2016 04:41 PM (IST)Updated: Wed, 21 Sep 2016 10:12 PM (IST)

भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि कैराना मामले पर चार दिन में कोई हल नहीं निकाला तो सड़कों पर उतरकर प्रशासन की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी।

News Article Hero Image

शामली (जेएनएन)। भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि कैराना में रंगदारी मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी से हर वर्ग के लोग डरे-सहमे हैं। जेल में बंद बदमाशों का नेटवर्क पुलिस नहीं तोड़ पा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि चार दिन में कोई हल नहीं निकाला तो सड़कों पर उतरकर पुलिस-प्रशासन की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। अब गुंडों का खात्मा होना ही चाहिए। इस अल्टीमेटम के बाद पुलिस प्रशासन के पसीने छूटने लगे हैं। आज से ही दबिशें देना शुरू है।

भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक मे शिरकत करेगे सांसद और मंत्री

सर्वसमाज की बैठक में सांसद सिंह ने कहा कि सरकार और खुफिया तंत्र यहां के हालात से बखूबी वाकिफ हैं, फिर भी पुलिस तंत्र पूरी तरह फेल है। रंगदारी की शिकायत पर पीडि़त के यहां एक सिपाही तैनात कर दिया जाता है। न तो बदमाशों को पकडऩे की जहमत उठाई जाती है, न ही कोई ठोस कदम। हिंदू-मुस्लिम मिलकर सलाह कर लें। कांधला, झिंझाना, कैराना के साथ शामली के व्यापारियों के साथ चरणबद्ध बैठक की जाएगी। सांसद ने चेतावनी दी कि पुलिस के पास सिर्फ पांच दिन का समय है। अगर कोई हल निकला तो ठीक, वरना सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराईं यूपी की सार्वजनिक सेवाएं

कैराना में व्यापारी संगठन लामबंद

कैराना में व्यापारियों से रंगदारी और लचर कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सांसद बाबू हुकुम सिंह के अल्टीमेटम के बाद पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश जारी है। उधर, सांसद के साथ व्यापारी संगठन लामबंद हैं। कैराना के अलावा थानाभवन व शामली में रंगदारी के कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों कैराना के चार व्यापारियों को रंगदारी न देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। सांसद की चेतावनी के बाद पुलिस ने आज दर्जनों स्थानों पर दबिश दी पर कोई बदमाश हत्थे नहीं चढ़ा।

बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश

सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि पुलिस की कमजोरी से ही बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। जिस व्यापारी से रंगदारी मांगी जाती है, पुलिस उसके यहां एक सिपाही तैनात कर चुप बैठ जाती है। कायदे से बदमाशों को चिन्हित कर उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। फिलहाल, इस मुद्दे पर एक बार फिर माहौल गर्म हो गया है। एसपी विजय भूषण ने बताया कि रंगदारी मामलों पर पुलिस शुरू से ही गंभीर है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

डेढ़ कंपनी पीएसी अलग से भेजी गई

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग पिछले दिनों कई व्यापारी नेताओं के साथ आईजी से मेरठ जाकर मिले थे। व्यापारी नेता अंकित गोयल ने डीआईजी जेके शाही को ज्ञापन दे रंगदारी मामले पर तुरंत रोक लगाने व कैराना में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त की मांग की थी। नतीजा रहा कि कैराना के लिए डेढ़ कंपनी पीएसी अलग से भेज दी गई है, लेकिन व्यापारी वर्ग सांसद हुकुम ङ्क्षसह के कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन के मूड में है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।